बेटे-बेटी के साथ महाकाल मंदिर पहुंचीं रवीना टंडन, बाबा की भक्ति में नजर आईं लीन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2026 - 03:47 PM (IST)

उज्जैन (विशाल ठाकुर): बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान वे बेटे, बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ देर रात शयन आरती में शामिल हुईं। आरती के दौरान डमरू और ढोल की गूंज के बीच अभिनेत्री पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं।

दर्शन के बाद रवीना टंडन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि महाकाल की नगरी आना उनके लिए बेहद खास और सौभाग्यशाली रहा। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु और मुंबई से उड़ानों में व्यवधान आने के बावजूद वे समय पर आरती में पहुंच गईं। इसे उन्होंने बाबा महाकाल की कृपा बताया। अभिनेत्री ने कहा कि वे पहले भी परिवार के साथ 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं, लेकिन उज्जैन आने का आनंद अलग ही है।

रवीना टंडन ने श्री महाकालेश्वर मंदिर की भव्यता और व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंदिर प्रबंध समिति का आभार जताते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के लिए यहां बेहतरीन प्रबंध किए जाते हैं। अभिनेत्री ने बाबा महाकाल के दरबार में बार-बार आने की इच्छा भी जाहिर की।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News