महाकाल की नगरी में मोरारी बापू का आध्यात्मिक संगम, बाबा का आशीर्वाद लेकर शुरू की राम कथा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2026 - 04:26 PM (IST)

उज्जैन (विशाल ठाकुर): महाकाल दर्शन के बाद मोरारी बापू ने मोक्षदायिनी शिप्रा नदी का पूजन किया और सांदीपनि आश्रम पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। इसके बाद आश्रम के सामने बने भव्य पंडाल में राम कथा की शुरुआत की। उनके आगमन से धर्मनगरी उज्जैन में आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला।

मीडिया से चर्चा में मोरारी बापू ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में यात्राओं का महत्व सर्वोपरि है। पदयात्रा की महिमा सर्वश्रेष्ठ है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में आधुनिक संसाधनों से की जाने वाली यात्राएं भी सार्थक हैं। राम कथा केवल प्रवचन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News