Gopashtami Upay 2026: गोपाष्टमी पर करें ये 5 अचूक उपाय, श्रीकृष्ण और गौ माता की कृपा से दूर होगी दरिद्रता
punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 12:05 PM (IST)
Gopashtami 2026: सनातन धर्म में कार्तिक मास का विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। इस पावन महीने में आने वाले व्रत-त्योहारों में गोपाष्टमी (Gopashtami 2026) का पर्व अत्यंत फलदायी और मंगलकारी माना गया है। हिंदी पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पावन उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। यदि आप अपने जीवन में आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं या गृह-क्लेश से परेशान हैं, तो गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर करें ये ज्योतिषीय उपाय:

वास्तु दोष निवारण के महंगे उपायों को अपनाने से बेहतर है आप घर में गौमूत्र का छिड़काव करें। जिससे आपके बहुत सारे वास्तु दोषों का समाधान एक साथ हो जाएगा। व्याधि, रोग, पीड़ा के निवारण हेतु कांसे अथवा तांबे के कलश में पानी लेकर उसमें थोड़ा सा गौमूत्र मिलाकर इस मंत्र से घर में छिड़काव करें।
मंत्र: गोपस्वामी गोकुलेन्द्रो गोवर्धनवरप्रदः। नन्दादिगोकुलत्राता दाता दारिद्र्यभञ्जनः॥
मकान या दुकान में गोबर से बने उपले जलाने से वहां का वातावरण शुद्ध होता है, नकरात्मक ऊर्जा समाप्त होती है व सकरात्मकता का संचार होता है।
गाय माता का दूध अमृत के समान माना गया है। गाय माता के दूध में सभी गुण तत्व मौजूद होते हैं, जो बहुत सी बीमारियों को दूर करने की क्षमता रखते हैं, गाय माता के दूध, घी, मक्खन, दही, गोबर, गोमूत्र से बने पंचगव्य कई बीमारियों का इलाज है अगर इसका सेवन किया जाए तो कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
गौशाल जा कर गाय की पीठ यानि कि कूबड़ पर हाथ फैरने से व्यक्ति की मानसिक कमजोरी दूर होती है और ब्लड प्रैशर की समस्या से छुटकारा मिलता है।
सुखों की प्राप्ति के लिए श्रीकृष्ण का ध्यान करते हुए लाल गाय को लौकी खिलाएं।
संतान के कष्टों से मुक्ति के लिए 5 बेसन के लड्डू संतान से वारकर लाल गाय को खिलाएं।
संतानहीनता से मुक्ति के लिए लड्डू गोपाल पर चढ़े 5 केले नाभि से वारकर गाय व बछड़े को खिलाएं।
