लव राशिफल 17 नवंबर- मोहब्बत ने मोहब्बत को मोहब्बत से पुकारा है
punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2026 - 01:02 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज बेड रोमांस करते समय साथी हर तरह से आपको संतुष्ट करने का प्रयास करेंगे। सिंगल क्रश के पास बैठकर अपने दिल का हाल सुनाने की कोशिश कर सकते हैं।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) पार्टनर को कंट्रोल में करने से आप कभी भी उनके दिल में स्थान नहीं बना पाएंगे। ऐसा करने से आप दोनों में दूरियां ही बढ़ेंगी। लव लाइफ को एंजॉय करना है तो खुद को बदलें।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी का प्रेजेंटेबल रोमांटिक अंदाज तन-मन में खलबली मचाएगा। सिंगल भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे, वो क्रश के साथ कंफर्टेबल रह पाएंगे या नहीं इसी अधेरबुन में फंसे रहेंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए नए-नए तरीके आजमाएंगे। साथी की इच्छा पूरी करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे। लव लाइफ में गर्माहट बरकरार रहेगी। सिंगल का मन अशांत रहेगा।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज लव लाइफ में नई उलझनें पैदा होंगी, थोड़ी असहजता रहेगी। सिंगल अपने जीवन को सहजता से जीएंगे, पुराने संबंधों को भुलकर नए रिश्ते में बंधने का सोचेंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज एक-दूसरे को समझने के लिए दिल की हर बात को साझा करेंगे, रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। क्रश के प्रति उतना ही गहन आकर्षण महसूस करेंगे, जितना एक्स के प्रति करते थे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज अपने बिगड़े रिश्ते को बचाकर उत्सव की तरह दिन मनाएंगे। दोनों में पुरानी मोहब्बत सिर चढ़कर बोलेगी। सिंगल किसी नए साथी को पार्टनर बनाने से पहले विचार कर लें।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज लव लाइफ में उत्साह और उमंग बनी रहेगी लेकिन फिर भी आपको महसूस होगा रिश्ते को स्पेस की जरूरत है। सिंगल किसी एक रिश्ते में बंधकर नहीं रह पाएंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी से मिली एक लम्बी हग से बॉडी में रोमांस का लेवल बढ़ेगा और मूड अच्छा होने लगेगा। एक्स का बदला रुप सिंगल को भ्रमित कर सकता है।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी आपकी खासियतों के लिए कॉम्पलीमेंट करेंगे, जिससे खुद को बहुत स्पेशल फील करेंगे। सिंगल को लगेगा प्यार परवान न चढ़ने से जिंदगी खत्म हो रही है।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज लव लाइफ को लेकर दोनों अपनी फीलिंग्स शेयर करेंगे। सिंगल क्रश को इंप्रेस करने के चक्कर में उनकी झूठी तारीफ करेंगे, जो भविष्य के लिए घातक सिद्ध होगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी का समर्पण तन और मन से आपकी तरफ रहेगा। यदि एक्स ने आपसे सच्चा प्यार किया होगा तो वह आपके नए जीवन में रोड़ा नहीं बनेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
