Tarot Card: आप भी बन सकती हैं महारानी एलिजाबेथ की तरह Famous

punjabkesari.in Thursday, Sep 15, 2022 - 08:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

How to become famous: शुक्र ग्रह ज्योतिष शास्त्र में सबसे अधिक चमक, प्रसिद्धि, लोकप्रियता, यौवन, वैभव और भोग-विलास देने वाला ग्रह है। शुक्र स्त्री जाति का कारक है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार शक्ति के बिना सत्ता का कोई अस्तित्व नहीं रह जाता। यहां तक की इस पूरे विश्व का संचालन असंभव है। शुक्र ग्रह ही किसी व्यक्ति को लंबे समय तक ऐशो-आराम, भोग-विलास का जीवन व सत्ता पर निरंतर बने रहने की शक्ति देता है। हिंदू धर्म में जहां स्त्रियों को सृजन का स्त्रोत मानकर उन्हें पूजा जाता है। वहीं समय-समय पर उनकी शक्ति का भी वर्णन किया गया है। इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण इंग्लैंड के राजसी परिवार से मिलता है। जहां पर आज भी शासन की भागदौड़ महिलाओं के हाथ में होती है। वहां पर महारानी का आदेश ही सर्व मान्य होता है। शुक्र ग्रह का इससे बड़ा उदाहरण और कहीं नहीं देखा जा सकता। इसके साथ ही शुक्र का और बड़ा प्रभाव देखना हो तो महारानी एलिजाबेथ का विवरण हमारे सामने है। जिन्हें शुक्र ग्रह ने लंबे समय तक राजसी सुख भोगने और सिंहासन पर बिना किसी संकट के टिके रहने में सहायता की। 

Queen Elizabeth Asrtological Analysis: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के टैरो स्प्रैड में वीनस का उच्च स्तर पर प्रभाव देखने को मिलता है। उनके हाथ में पूरे इंग्लैंड देश की भागदौड़ रही है। उनके व्यक्तित्व में भी वीनस ग्रह की सोम्यता व दृढ़ता दिखाई देती है। इसके साथ-साथ बृहस्पति का असर उन्हें एक सुझवान शासक व राजसी प्रभाव लिए हुए दृढ़ महिला बनाता है। शनि महाराज की अच्छी प्लेसमेंट होने के कारण उन्हें आम जनमानस में एक लोकप्रिय शासक के रूप में भी जाना जाता है। इसके साथ ही वो पहली ऐसी महिला थी, जिन्होंने इतने लंबे समय तक शासन किया। इससे ये पता चलता है की प्रसिद्धि, सत्ता व शक्ति प्राप्त करने के लिए तीन ग्रहों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। पहला शुक्र, दूसरा बृहस्पति और तीसरा शनि।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Astrological Remedies Jupiter, Venus and Saturn: आप भी बन सकती हैं महारानी एलिजाबेथ की तरह प्रसिद्ध, करने होंगे ये उपाय
शुक्र ग्रह की ऊर्जा बढ़ाने के लिए सबसे अधिक इस बात का ध्यान रखें की अपने चरित्र को अच्छा रखें व जन्म से लेकर 18 वर्षों तक ब्रह्मचर्य का पालन करें। शुक्र ग्रह को प्रकृति का ग्रह माना गया है, अपने आसपास सुंदर-सुंदर पेड़-पौधे व खुशबूदार फूल लगाकर रखें। अपने पहने हुए वस्त्र कभी किसी को दान न करें व शारीरिक साज-सज्जा का विशेष ध्यान रखें।

बृहस्पति अच्छा रखने के लिए अपने पुराने रीति रिवाजों, शास्त्रों व घर में चले आ रहे नियमों का पालन करें। घर के पूर्वजों का उचित सम्मान करें। बृहस्पति के दिन भोजन में केसर मिलाकर खाएं या अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।

शनि को बलवान करने के लिए जरूरतमंद व गरीबों की सहायता का भाव रखते हुए महीने में 1 बार किसी गरीब को भोजन अवश्य करवाएं। कभी भी किसी की मेहनत या मजदूरी का पैसा न मारें। जूतों का दान करें।

नीलम
8847472411

PunjabKesari KUNDLITV


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News