आज का राशिफल- 27 नवंबर 2026

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2026 - 01:34 AM (IST)

आज का पंचांग- आज दिन है शुक्रवार का, दिनांक 27 नवंबर 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास मार्गशीर्ष तिथि तृतीया नक्षत्र आर्द्रा रहेगा, आज का योग है शुभ और करण विष्टि। आज के खास दिन पर सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे और चंद्र मिथुन राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा सुबह 10 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। आज का दिशाशूल पश्चिम की तरफ रहेगा। तो फिलहाल पश्चिम दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का महा उपाय- मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार से जुड़ी समस्या है तो घर के बड़ों की सलाह आपके काम आ सकती है। युवा जिस कार्य के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे थे वह पूरा हो सकता है। कामकाज के सिलसिल में अचानक से यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत के लिहज़ से दिन सामान्य रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापारियों को अच्छी डील मिल सकती है। अचानक से घर पर मेहमान आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। आज सिर दर्द परेशानी का कारण बन  सकता है।  

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। युवा खुद का बिज़नेस शुरु करने के बारे में सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती हुई नज़र आएगी। सेहत सही रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। घर के कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का साथ मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। व्यापार में परिवार का सहयोग मिल सकता है।घर के बड़ो की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। विदेश से जातकों के लिए कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। सिंगल जातक किसी को पहली ही नज़र में अपना दिल दे बैठेंगे। साझेदारी के व्यापार में सतर्क रहने की ज़रूरत है। तेज़ मसालेदार खाने से परहेज़ करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने में सहकर्मियों की मदद मिल सकती है। लंबे समय से अटके काम गति पकड़ सकते हैं। संतान की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। माताजी के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। धन उधार पर देने से पहले सारी जांच-पड़ताल कर लें। सेहत के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत है।  

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। कामकाज में आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप सुखद पल बिताएंगे। परिवार में हंसी-खुशी का वातावरण बना रहेगा। हालांकि, अपनी सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। हल्का बुखार महसूस हो सकता है।  

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार से संबंधित कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार कर लें। दोस्तों का साथ और सहयोग मिलता रहेगा। बच्चों की उपलब्धियां आपका मन प्रसन्न कर सकती हैं। सेहत बनाए रखने के लिए खानपान की आदतों में सावधानी रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काफी समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे मन का बोझ हल्का होगा। नौकरी करने वालों को पद और जिम्मेदारी में बढ़ोतरी के संकेत मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बेहतर होगी। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल और समझ बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और वे अपने लक्ष्य पर ध्यान दे पाएंगे। धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। किसी नए व्यक्ति से जुड़ना भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित होगा। परिवार में किसी शुभ आयोजन को लेकर बातचीत शुरू हो सकती है। कारोबार में आपके प्रयास अच्छे नतीजे दे सकते हैं। ज्यादा देर तक एक ही स्थान पर न बैठे रहें नहीं तो कमर में दर्द हो सकता है।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News