National Press Day: राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन
punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2026 - 11:53 AM (IST)
नई दिल्ली (ब्यूरो): राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म, दिल्ली विश्वविद्यालय में एक विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया गया। दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म और हंसराज महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के पॉडकास्ट स्टूडियो का भी उद्घाटन किया गया। दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म की निदेशक एवं हंसराज महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रमा ने कहा कि पत्रकारिता ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से होते हुए सोशल मीडिया के दौर तक एक लंबा सफर तय किया है, माध्यम बदलने के बावजूद पत्रकारिता के मूल और सामाजिक जिम्मेदारी आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम की विशेष वक्ता और रेडियो सिटी की आरजे दिव्या और न्यूज इंडिया की सब-एडिटर विभा सिंह ने भी अपने विचार साझा किए। टाइम्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एजुकेशन (टाइम) के संकाय सदस्य पवन कुमार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।
