जल्द ही होने जा रहा है सिद्धिविनायक, मुंबादेवी, महालक्ष्मी मंदिर का नवीकरण, होंगे ये बदलाव

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2024 - 02:59 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मुंबई में स्थित प्रसिद्ध मंदिर सिद्धिविनायक, मुंबादेवी, महालक्ष्मी का जल्द ही नवीकरण होने जा रहा है। बदलते दौर के साथ सुख-सविधाओं की बढ़ोतरी के लिए बी.एम.सी द्वारा ये अहम निर्णय लिया गया है। बी.एम.सी ने खास तौर पर सिद्धिविनायक मंदिर में लिए टेंडर जारी करने के निर्देश दे दिया है। वहीं दूसरी तरफ मुंबा देवी मंदिर के लिए स्पेशल आर्किटेक्ट और साथ ही साथ महालक्ष्मी मंदिर के लिए पी.एम.सी को नियुक्त किया है। 

बी.एम.सी के एडिशनल कमिश्नर अश्विनी जोशी ने बताया कि खास तौर पर मंदिरों के लिए विकास के लिए प्रेजेंटेशन की गई, जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाकाल मंदिर के विकास को देखते हुए इन मंदिरों की कायाकल्प की बात कही थी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मंदिरों का विकास करते समय परिसर में छोटे-छोटे मंदिरों को नजरअंदाज न किया जाए। बी.एम.सी कुल मिलाकर इन मंदिरों के लिए 500 करोड़ की धन राशि खर्च करेगी। जिसमें मुंबादेवी मंदिर के लिए 220 करोड़ और महालक्ष्मी मंदिर के लिए 18 करोड़ रूपये खर्च किये जाएंगे। 

महालक्ष्मी मंदिर में होंगे ये बदलाव 
महालक्ष्मी मंदिर में सीढ़ियों और एंट्री व एग्जिट द्वार पर ही काम किया जाएगा। इसके लिए खासतौर पर प्रोजेक्ट मैनजमेंट कंसल्टेंसी को नियुक्त किया गया है। इस काम की शुरुआत आगे रिपोर्ट मिलने पर ही की जाएगी। महालक्ष्मी मंदिर तक पहुंचने के लिए बी.एम.सी ने भूलाबाई देसाई रोड से मंदिर तक एक फुटपाथ बनाया है,  जिसपर चलकर श्रद्धालु सीधा मंदिर पहुंच सकेंगे। 

मुंबादेवी मंदिर 
श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए मुंबई की कुलदेवी मुंबादेवी मंदिर का कायाकल्प होगा। हाल ही में चल रहे बी.एम.सी ने वहां मंदिर परिसर के लिए पार्किंग के काम को रोक दिया है। मंदिर के पास एक खाली गार्डन भी है जिसे मंदिर के साथ जोड़ने की बात कही जा रही है। 

मिनटों में पहुंच जाएंगे सिद्धिविनायक मंदिर 
बी.एम.सी अधिकारी जानकारी देते हुए बताते हैं कि दादर स्टेशन से मंदिर के लिए एक मिनी बस की शुरुआत की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस सुविधा के बाद दादर स्टेशन से निकलते ही लोगों को पहले से ही सुविधा उपलब्ध होगी और वो स्टेशन से मंदिर तक पांच मिनट में पहुंच जाएंगे। इसी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में एक खास बदलाव होगा जहां मंदिर में सिर्फ एक तरफ से प्रवेश था अब वहां एंट्री के लिए दो गेट बना दिए जाएंगे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News