राम मंदिर : सी.ई.ओ. के चयन पर उठ रहे सवालों को लेकर ट्रस्ट ने दिया जवाब

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 07:36 AM (IST)

अयोध्या (उ.प्र.) (एजैंसी): अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) के चयन को लेकर कुछ मीडिया माध्यमों से प्रसारित हो रही जानकारी को गलत बताते हुए प्रक्रिया के तथ्य स्पष्ट किए हैं। 

ट्रस्ट के महासचिव स्वामी गोविंद देव गिरि की ओर से जारी जवाब में कहा गया है कि एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (सेवानिवृत्त) सी.ई.ओ. चयन के लिए हुए साक्षात्कार में शामिल हुए थे। उन्होंने 11 अगस्त को पहली पाली में आमने-सामने की चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया था।

जितेंद्र मिश्रा भी प्रक्रिया का हिस्सा थे
ट्रस्ट ने कहा कि जितेंद्र मिश्रा के साक्षात्कार में शामिल नहीं होने संबंधी दावे तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। शीर्ष 3 अनुशंसित प्रत्याशियों में उनका शामिल होना उनकी भागीदारी, मूल्यांकन और योग्यता आधारित चयन की पुष्टि करता है। 

ट्रस्ट के मुताबिक, चयन प्रक्रिया का प्रत्येक चरण दस्तावेजीकृत था। अयोध्या में अंतिम चरण में शामिल सभी प्रत्याशियों की पहचान दर्ज की गई थी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News