जन्माष्टमी पर जगमगाएगा ग्वालियर का ऐतिहासिक गोपाल मंदिर, अमूल्य आभूषणों में दिखेंगे राधा-कृष्ण

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 12:28 PM (IST)

Gwalior Gopal Mandir Janmashtami 2026 : ग्वालियर के फूलबाग स्थित ऐतिहासिक गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को आकर्षक रोशनी और भव्य सजावट से सजाया गया है। वहीं कल भगवान श्री राधा-कृष्ण का मनोहारी श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान भगवान के विग्रहों को अमूल्य और दुर्लभ आभूषणों से सजाया जाएगा। जन्माष्टमी पर भगवान के इस विशेष श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Gwalior Gopal Mandir Janmashtami 2026

फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री राधा-कृष्ण का विशेष श्रृंगार कर उन्हें अमूल्य गहनों से सजाया जाएगा। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान के मनोहारी स्वरूप के दर्शन होंगे।

Gwalior Gopal Mandir Janmashtami 2026

-अंकुर जैन, ग्वालियर


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News