Ayodhya Ram Mandir New CEO : राम मंदिर के नए सी.ई.ओ. जितेंद्र मिश्र 8 को संभालेंगे कार्यभार

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 08:32 AM (IST)

अयोध्या (इंट.): श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र 8 सितम्बर को विधिवत कार्यभार संभालेंगे। वैदेही भवन में ट्रस्टियों के साथ हुई बैठक में उनकी कार्यप्रणाली, अधिकारों और जिम्मेदारियों से संबंधित एस.ओ.पी. (मानक संचालन प्रक्रिया) को अंतिम रूप दिया गया। इसमें वेतन-भत्ते और आवश्यक सुविधाओं से संबंधित प्रावधान भी शामिल हैं।

ट्रस्ट के नवनियुक्त महासचिव स्वामी गोविंद देव गिरि ने बताया कि जितेंद्र मिश्र को सभी ट्रस्टियों से परिचय करवाने और मंदिर की व्यवस्थाओं को समझने के लिए बैठक में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि सी.ई.ओ. काफी सुलझे हुए और धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। वह प्रतिदिन श्रीमद्भागवत गीता का पारायण करते हैं।

ऐसे में उम्मीद है कि वे मंदिर की परंपराओं और धार्मिक व्यवस्थाओं के अनुरूप कार्य करेंगे। जितेंद्र मिश्र ने कहा कि ट्रस्ट के मार्गदर्शन में पूरी योजना तैयार कर टीम के साथ मंदिर की जमीनी व्यवस्थाओं को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामलला की कृपा से यहां सेवा का अवसर मिला है। अब रामभक्तों की भी कृपा मिलनी जरूरी है।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News