महाराष्ट्र के कृष्ण मंदिर में 500 लोगों ने की हिंदू धर्म में वापसी

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 09:02 AM (IST)

पालघर (एजैंसी): महाराष्ट्र के पालघर जिले में नवनिर्मित कृष्ण मंदिर में 500 से अधिक लोगों ने हिंदू धर्म में वापसी की। एक आध्यात्मिक गुरु ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को विरार क्षेत्र में लड्डू गोपाल मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस समारोह में महाराष्ट्र सरकार में वन मंत्री गणेश नाईक और पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर तथा क्षितिज ठाकुर सहित कई लोग शामिल हुए। 

आध्यात्मिक गुरु नरेंद्राचार्यजी महाराज ने कहा कि 500 से अधिक ऐसे लोगों ने मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया, जिन्होंने पहले ‘आर्थिक’ या ‘रोजगार संबंधी प्रलोभनों’ के कारण अन्य धर्मों को स्वीकार कर लिया था। उन्होंने कहा कि उनके संगठन ने अब तक 30,000 से 40,000 लोगों को सफलतापूर्वक हिंदू धर्म में वापस लाने में मदद की है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News