अयोध्या राम मंदिर में बदला पुजारियों का पहनावा, नए परिधान में दिखेगा दिव्य रूप
punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 09:29 AM (IST)
Ram temple Priests New Dress Code : अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में बाल रूप में विराजमान रामलला की सेवा, सुरक्षा और सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। रामलला की सेवा में लगे पुजारियों के परिधान में भी बदलाव किया जा रहा है। अब पुजारी नई निर्धारित पोशाक में सेवा करते नजर आएंगे।
रामलला के गर्भगृह में ताजी हवा के बेहतर आवागमन के लिए खिड़की लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही रामलला को अब जगाने और सुलाने के समय भजन गाए जा रहे हैं। अब सुबह 6 बजे होने वाली शृंगार आरती से पहले रामानंदीय परंपरा के आचार्यों द्वारा रचित पदों का गायन किया जा रहा है। इसके अलावा शृंगार आरती के दौरान गर्भगृह के बाहर भी अतिरिक्त पुजारियों को आरती कराने की जिम्मेदारी दी गई है। ट्रस्ट की ओर से इसे नई व्यवस्थाओं के तहत लागू किया गया है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
