लव राशिफल 27 मार्च- दिल चीज़ क्या है आप मेरी जान लीजिए

punjabkesari.in Saturday, Mar 27, 2021 - 06:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा है। रिश्ते में स्थायित्व रहेगा। इंटिमेसी का भरपूर आनंद लेंगे। बाहर घूमने-फिरने का प्रोग्राम बनेगा। सिंगल के नए संबंधों की शुरुआत हो सकती है।
उपाय- नीले वस्त्र पहनें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज किसी मित्र या रिश्तेदार को लेकर साथी के साथ कुछ मत भेद हो सकते हैं। दूसरों की समस्याओं को लेकर अपना रिश्ता खराब न करें। लव लाइफ बेमज़ा रहेगी। सिंगल के रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
उपाय- हनुमान मंदिर जाएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज लव लाइफ में प्रगाढ़ता आएगी। साथी आप से बहुत खुश रहेंगे। फैमिली में कोई खुशखबरी आएगी। सिंगल को उनकी पंसद का साथी मिल सकता है लेकिन रिलेशनशिप शुरु होने में थोड़ा समय लगेगा।
उपाय- हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज अपने साथी से प्यार का इजहार करने की इच्छा होगी लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे। उनके रोमांस करने के अलग-अलग तरीके बहुत खुशी देंगे। लव लाइफ में रोमांच बना रहेगा।
उपाय- हनुमान जी के चरणों में लाल फूल चढ़ाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज खूबसूरत तरीके से अपने प्यार का इजहार करें। हसीन लव लाइफ की शुरुआत होगी। वे आपको खास महसूस करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे। मैरिड कपल्स फैमिली के साथ कहीं घुमने जाएंगे।
उपाय- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज कुछ महंगा खरीदने का मन होगा। साथी आपकी इच्छा पूरी करेंगे। जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। लव लाइफ मस्त रहेगी। सिंगल किसी रिश्ते में बंध सकते हैं लेकिन उसे संभाल पाना थोड़ा मुश्किल होगा।
उपाय- तिल का सेवन करें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज घर के लोगों का आपके रिश्ते में दखल रहेगा, जिससे साथी के साथ छोटा-मोटा टकराव हो सकता है। आपसी सामंजस्य रहेगा, बात करके समस्या को खत्म करेंगे। सिंगल का दिन बेहतर जाएगा।
उपाय- नीले या जामुनी फूल शनि मंदिर में चढ़ाएं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज घर पर शादी की बात करने के लिए समय अनुकूल है। लव लाइफ में खूब मौज-मस्ती करेंगे। साथी से कोई प्यारा उपहार मिल सकता है। एक-दूसरे के प्रति आपसी समझ बढ़ेगी, संबंधों में प्रगढ़ता आएगी।
उपाय- नीला रूमाल अपने पास रखें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी की तरफ से मन उदास रहेगा। उनकी तरफ से प्यार भरे मैजिक शब्दों को सुनने का इंतजार होगा लेकिन उन्हें अपनी भावनाओं की गहराई का एहसास करवाने में असफल रहेंगे।
उपाय- शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी न सिर्फ शब्दों के जरिए बल्कि अपने लाजावाब तरीकों से आपको खुश रखेंगे। भविष्य को लेकर कोई योजना भी बना सकते हैं। सिंगल अपने लिए पार्टनर को खोजने में सफल रहेंगे।
उपाय- कुष्ठ रोगी को काले रंग की वस्तु उपहार में दें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) अपने संबंधों को सुधारने के लिए एक दूसरे के साथ थोड़ा समय बिताएं। ध्यान रखें, बाहरी लोगों को अपने रिश्ते में हस्तक्षेप न करने दें वरना कटुता आएगी। लव लाइफ बेस्वाद रहेगी। सिंगल को प्रेम का रोग होने की संभावना है।
उपाय- किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र दान दें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) अपने संबंधों को सुधारने के लिए एक दूसरे के साथ थोड़ा समय बिताएं। ध्यान रखें, बाहरी लोगों को अपने रिश्ते में हस्तक्षेप न करने दें वरना कटुता आएगी। लव लाइफ बेस्वाद रहेगी।
उपाय- शनि मंदिर की सफाई करें।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News