जुलाई में 4 ग्रह बदलेंगे चाल 7 राशियां रहेंगी लकी

punjabkesari.in Thursday, Jul 11, 2024 - 07:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जुलाई महीने में चार ग्रह अपनी चाल और ताल बदलने वाले हैं। राहु अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र ग्रह उदय होने वाले हैं। मंगल और गुरु का कांबिनेशन बनने वाला है। शुक्र और सूर्य इकट्ठे होने वाले हैं यानी ज्योतिष की दुनिया में काफी हलचल होने वाली है और यह सभी ग्रह अब मिलकर अपना पूरा जलवा दिखाने वाले हैं। जुलाई महीने में ग्रहों का परिवर्तन सात राशियों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। तीन राशियों को आर्थिक मोर्चे पर थोड़ा संभल कर रहना होगा। इन राशियों की लव लाइफ प्रभावित हो सकती है। जबकि दो राशियों के लिए जुलाई महीना मिला-जुला रहने वाला है। जुलाई महीने में कब-कब कौन से ग्रह राशि बदलेंगे। किन राशियों को खुशखबरी मिलेगी। किन राशियों को थोड़ा अलर्ट रहना है, यह हो सकता है कि आपकी राशि भी उन भाग्यशाली राशियों में शामिल हो।

PunjabKesari July Month Prediction

जुलाई महीने में ग्रहों के परिवर्तन का सिलसिला 7 जुलाई से शुरू हो जाएगा जब शुक्र उदय हो जाएंगे। जिसे तारा उदय होना कहा जाता है। दिन को शुक्र उदय होंगे और शाम को राशि परिवर्तन करके वह चंद्रमा की कर्क राशि में आ जाएंगे। 8 जुलाई को सुबह 4:11 पर राहु नक्षत्र परिवर्तन करके शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में आ जाएंगे। शनि के नक्षत्र में आते ही राहु अत्यंत पावरफुल हो जाएंगे।

12 जुलाई को मंगल ग्रह अपनी ही मेष राशि से निकल कर शुक्र की वृषभ राशि में आ जाएंगे। जहां पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं और इस तरह वृषभ राशि में मंगल और गुरु का कांबिनेशन बन जाएगा।

16 जुलाई को सूर्य राशि परिवर्तन करके चंद्रमा की कर्क राशि में आ जाएंगे। जहां पहले से शुक्र और बुध विराजमान होंगे और इस तरह कर्क राशि में सूर्य, बुध और शुक्र का कांबिनेशन बन जाएगा।

19 जुलाई को बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर लेंगे और वह चंद्रमा की कर्क राशि से निकलकर अपने मित्र सूर्य की सिंह राशि में आ जाएंगे। यानी चार ग्रहों का राशि परिवर्तन और राहु का नक्षत्र परिवर्तन ज्योतिष में हलचल मचाने वाला है। ग्रहों का यह खेल किन राशियों की जिंदगी बदलने वाला है और किन राशियों को थोड़ा सावधान रहना है।

पहली भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। जुलाई महीना वृषभ राशि के लोगों के जीवन में नई ऊर्जा उत्साह और कई शानदार अनुभव लेकर आ रहा है । इस महीने सूर्य के गोचर से आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक प्रगति होगी। आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी यानी आपको मैटेरियलिस्टिक और लग्जरी लाइफ जिएंगे। वृषभ राशि वालों को कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

PunjabKesari July Month Prediction
दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। मिथुन राशि वालों की भी ऐश होने वाली है। शुक्राचार्य, बुध और सूर्य ये तीनों ग्रह मिलकर मिथुन राशि वालों को कोई बहुत बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं। यानी यह महीना मिथुन राशि वालों के लिए भाग्योदय करने वाला साबित होगा। इस अवधि में जीवन की सभी परेशानियां खत्म होती जाएंगी। आय बढ़ेगी और इस अवधि में रुका हुआ पैसा भी मिलेगा। इस समय बचत करने में सफल हो पाएंगे। वहीं भौतिक-सुखों पर धन खर्च करेंगे। इस समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वृषभ राशि वालों के घर में खुशियां आएंगी। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और जीवनसाथी का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तीसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। सिंह राशि वालों के कई अटके हुए काम पूरे होंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर मिलेगी। कारोबार चमकेगा। इस महीने नया वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी बनेंगे और घर में मेहमानों का आगमन भी होगा। किसी पार्टी या समारोह में शामिल होने का मौका भी मिलेगा। प्रमोशन के योग बनेंगे। संतान की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। बिजनेस में कामयाबी मिलेगी और समाज में स्टेटस बढ़ेगा।

चौथी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। कन्या राशि वालों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। विरोधी नतमस्तक होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। रुका हुआ धन भी वापस मिलने के चांस हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी और बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। तरक्की के रास्ते खुलते चले जाएंगे। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। रोमांस के मौके मिलेंगे और लव लाइफ भी मजबूत होगी।

पांचवी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि वालों की लव लाइफ पहले से बेहतर होती जाएगी। रोमांस के मौके मिलेंगे। नया फ्लैट या वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। तुला राशि वालों की प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज़ मिलेगी। नई गाड़ी खरीद सकते हैं। किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए समय बढ़िया है। कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

छठी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। धनु राशि वालों की तो जैसे लॉटरी खुलने वाली है। कई स्रोतों से इनकम हासिल होगी और लंबे समय से अटकी हुई समस्याओं का भी हल निकालेंगे। प्रमोशन का योग भी बनेगा और बेहतर पैकेज पर किसी दूसरी बड़ी कंपनी में भी स्विच कर सकते हैं। आपकी पर्सनैलिटी निखर कर सामने आएगी और लोग आपसे प्रभावित होंगे।

PunjabKesari July Month Prediction
सातवीं भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि पर हालांकि शनि की साढ़ेसाती चल रही है लेकिन ग्रहों का राशि परिवर्तन जुलाई महीने में कुंभ राशि वालों को शानदार सफलता देने वाला है। आपके कई अटके काम बनते चले जाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में भी सफलता मिलेगी। विदेश से भी अच्छी खबर मिलेगी। बिजनेस में भी कामयाबी मिलेगी और कोई नई प्रॉपर्टी भी आप बना सकते हैं।

जुलाई महीने में जिन 3 राशियों को आर्थिक मोर्चे पर संभल कर रहना है, उनमें मेष राशि, वृश्चिक राशि और मकर राशि शामिल है।मेष राशि वालों को किसी को उधार देने से बचना होगा अन्यथा रकम डूब सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा लव लाइफ प्रभावित हो सकती है।

वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया भी चल रही है इसलिए वृश्चिक राशि वालों को कोई बड़ी इन्वेस्टमेंट करने से इस महीने थोड़ा परहेज करना होगा। कार्यालय में अपने अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा अन्यथा थोड़ा सा मानसिक तनाव हो सकता है।

मकर राशि वालों को किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर सोच-समझ कर हस्ताक्षर करने चाहिए। थोड़ा अपने स्वास्थ्य पक्ष का भी ख्याल रखना होगा क्योंकि पेट या पाचन तंत्र से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है।

कर्क और मीन राशि वालों के लिए जुलाई में ग्रहों का गोचर मिला-जुला रहने वाला है इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।

गुरमीत बेदी
94180 33344 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News