Daily horoscope: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शानदार और होगा बड़ा लाभ

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 10:46 AM (IST)

मेष : व्यापार तथा कामकाज की दशा बेहतर, कोशिशों, इरादों में कामयाबी मिलेगी, मगर मौसम के एक्सपोइयर से अपना बचाव रखना ठीक रहेगा।

वृष: ध्यान रखें कि उलझनों, झमेलों वाले सितारे के कारण आपका कोई बना बनाया काम ‌‌न उखड़-बिगड़ जाए, धन हानि का भय।

मिथुन: मिट्टी, रेता, बजरी, टिम्बर तथा कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

कर्क : राजकीय कामों में कदम बढ़त की तरफ, बड़े लोग आपकी बात ध्यान तथा धीरज के साथ सुनेंगे, अर्थ दशा ठीक-ठाक।

सिंह : धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, यत्न करने पर कोई स्कीम प्रोग्राम मेच्योर हो सकता है, मान-सम्मान की प्राप्ति।

कन्या : सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए खान-पान लिमिट में करना सही रहेगा, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

आज का राशिफल 29 सितंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (29th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 29 सितंबर- यह इश्क है क्या एक रोग बुरा

Aaj Ka Good Luck (29th September 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

तुला: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, यत्न प्रोग्राम सिरे चढ़ेंगे, फैमिली फ्रंट पर मधुरता, तालमेल, सद्भाव बना रहेगा।

वृश्चिक: शत्रुओं की शरारतों-हरकतों पर नजर रखनी सही रहेगी, मन भी अशांत, डिस्टर्ब, परेशान सा रहेगा, सफर परेशानी वाला होगा।

धनु : आम सितारा बेहतर, धार्मिक कामों में रुचि, यत्न करने पर कोई उलझा, अटका काम सिरे चढ़ सकता है।

मकर: कोर्ट-कचहरी के कामों के लिए समय अच्छा, बड़े लोगों के रुख में सॉफ्टनैस रहेगी, शत्रु कमजोर रहेंगे।

कुंभ:  आम सितारा मजबूत जो आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा।

मीन : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने वाला, भागदौड़ करने पर कोई कामकाजी बाधा हटेगी, कारोबारी टूरिंग लाभप्रद।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News