Daily horoscope : आज इन राशियों के लिए ग्रह बना रहे हैं अनुकूल संयोग

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 10:23 AM (IST)

मेष : सितारा धन लाभ वाला, कारोबारी कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, कामकाजी टूरिंग प्लानिंग भी लाभ देगी।

वृष: जो भी सरकारी कोशिश करें पूरा जोर लगाकर करें, तैयारी के बगैर कोई सरकारी काम भी हाथ में न लें, वैसे प्रभाव दबदबा बना रहेगा। 

मिथुन: कामकाजी मामलों में आप हर फ्रंट पर विजयी तो रहेंगे मगर ढीले मन के साथ कोई कोशिश न करें, वैसे आम हालात पहले जैसे रहेंगे।

कर्क : पेट के मामले में लापरवाह न रहना ठीक रहेगा, खान-पान में भी बदपरहेजी न बरतें, सफर भी परेशानी देने वाला हो सकता है।

सिंह : कारोबारी कामों के लिए पूरे जोर के साथ कोशिश करें, आम कामों के लिए आपके यत्न आगे तो बढ़ेंगे, मगर भरपूर जोर लगाना जरूरी होगा।

कन्या :  विरोधियों के कारण परेशानियां पैदा होती रहेंगी इसलिए उन्हें लाइटली डील न करें, मनोबल में टूटन का ट्रैंड बना रहेगा।

आज का राशिफल 25 सितंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (25th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 25 सितंबर- तेरे दिल का मेरी नजरों पर हुआ असर...

Aaj Ka Good Luck (25th September 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

तुला: यत्न करने पर तथा जोर लगाने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग कुछ आगे बढ़ सकती है, सरकारी कामों के लिए भी सितारा ढीला। 

वृश्चिक: किसी भी जायदादी काम के लिए यत्न सहजता के साथ न करें, क्योंकि हल्के-फुल्के तरीके के साथ किया गया कोई भी प्रोग्राम आगे न बढ़ेगा।

धनु : कामकाजी व्यस्तता तथा भागदौड़ तो बनी रहेगी, मगर नतीजा कुछ ज्यादा न मिलेगा, मगर आम हालात अनुकुल चलेंगे। 
 
मकर:  कारोबारी कोशिशों का फेवरेवल नतीजा बरामद न होगा, मगर आप भागदौड़ करने में कोई कसर न छोड़ेंगे।

कुंभ: व्यापार तथा कामकाजी कामों के लिए सितारा संतोषजनक, मगर सोच-विचार में नैगेटिविटी प्रभावी रहेगी।

मीन : खर्च जायज तथा फिजूल दोनों तरह का होगा, जिन खर्चों को टाला जा सके उन्हें टाल देना चाहिए, नुकसान का भी भय, इसलिए हर मोर्चे पर अलर्ट रहें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News