शनि का वृष राशि व रोहिणी नक्षत्र में भ्रमण भारत के लिए भारी रहेगा  : मनीजा आहूजा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 09:44 AM (IST)

जालंधर (धवन): ज्योतिष की दृष्टि से शनि का वृष राशि व रोहिणी नक्षत्र में भ्रमण हमेशा भारत को किसी न किसी रूप से प्रभावित करता रहा है। महिला ज्योतिषाचार्य मनीजा आहूजा के अनुसार शनि का यह भ्रमण जून 2029 से जुलाई 2031 के मध्य रहेगा परन्तु इसमें ज्यादा घातक समय जुलाई 2030 से जुलाई 2031 तक का रहेगा। 

उन्होंने कहा कि 2030-2031 के दौरान राहू-केतु भी अपनी राशि बदलकर भारत की कुंडली में लग्न व सातवें भाव में आ चुके होंगे। इससे एक तो आर्थिक तौर पर भारत को चोट पहुंच सकती है तथा दूसरा पड़ोसी देशों की ओर से हमला होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि भारत की मंगल महादशा में राहू की अंतरदशा चल रही है इसलिए जून 2027 से ही भारत के लिए चुनौतियां शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि विश्व में अब आने वाले समय में अगली लड़ाई ईसाई व मुस्लिम देशों के मध्य होगी। अमरीका की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वहां नवम्बर 2026 से आर्थिक संकट की शुरूआत हो जाएगी क्योंकि राहू व केतु नवम्बर में राशि बदलने जा रहे हैं। 

जून 2027 से अमरीका तथा समूचे विश्व में आर्थिक परिस्थितियां विपरीत रूप  धारण कर सकती हैं और यह कालचक्र धीरे-धीरे आगे बढ़ता जाएगा। इन विपरीत ग्रह परिस्थितियों का प्रभाव देशों के अलावा व्यक्तिगत तौर पर भी पड़ने वाला है इसलिए ईश्वर की शरण में जाना ही सबसे बेहतर उपाय सिद्ध होगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News