Daily horoscope : आज इन राशियों के सितारे रहेंगे मेहरबान, हर तरफ मिलेगी खुशी और सफलता
punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 07:25 AM (IST)
मेष : सितारा सुबह तक पंगों, झमेलों, पेचीदगियों को पैदा करने वाला होगा, किंतु बाद में हर फ्रंट पर बेहतरी होगी।
वृष: सितारा सुबह तक बेहतर हालात रखने वाला, मगर बाद में कोई न कोई बना बनाया काम बिगड़ेगा, सफर भी टाल देना सही रहेगा।
मिथुन: सितारा सुबह तक सरकारी, गैर-सरकारी काम को संवारने वाला, फिर बाद में कामकाजी भागदौड़, व्यस्तता बनी रहेगी।
कर्क : आम सितारा मजबूत जो आपको हर मोर्चा पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, इरादों में मजबूती, शत्रु कमजोर रहेंगे।
सिंह : सुबह तक पेट में कुछ न कुछ खराबी रह सकती है, रेशा, नजला, जुकाम की शिकयात का खतरा, मगर बाद में हर फ्रंट पर बेहतरी होगी।
कन्या : सुबह तक सितारा बेहतर, कामकाजी दशा ठीक-ठाक रहेगी, फिर बाद में समय सेहत के लिए ढीला बनेगा, उदासी तथा मायूसी भी रहेगी।
तुला: सुबह तक समय एहतियात परेशानी वाला, नुकसान का भी डर रहेगा, मगर बाद में समय कामयाबी तथा इज्जत-मान देगा, कारोबारी दशा भी सुधरी रहेगी।
वृश्चिक: सुबह तक सितारा बेहतर, आपको हर मोर्चा पर प्रभावी रखेगा, मगर बाद में विपरीत हालात बनेंगे, शत्रु भी सिर उठाते नजर आएंगे।
धनु : आम सितारा मजबूत, जो आपको हर मोर्चा पर विजयी तथा एक्टिव रखेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति।
मकर: सितारा सुबह तक कामकाजी तौर पर व्यस्त रखेगा, मगर बाद में जमीनी कामों के लिए आपके यत्न अच्छा नतीजा देंगे।
कुंभ: सितारा सुबह तक आर्थिक तौर पर स्थिति बेहतर रखेगा, फिर बाद में कामकाजी भागदौड़ लाभप्रद रहेगी।
मीन : सितारा कामकाजी कामों को संवारने तथा आर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, मगर अपने क्रोध पर जब्त रखना जरूरी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari