Ganesh Visarjan 2026 : बप्पा की विदाई पर 4 शुभ योगों का संयोग, इन राशि वालों को मिल सकती है गणेश जी की विशेष कृपा
punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 04:10 PM (IST)
Ganesh Visarjan 2026 : 10 दिनों तक घर-घर और पंडालों में खुशियां बिखेरने के बाद विघ्नहर्ता भगवान गणेश अब अपने धाम लौटने की तैयारी में हैं। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर भक्त भारी मन से अपने प्यारे बप्पे को विदाई देते हैं। लेकिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस बार का गणेश विसर्जन बेहद खास और मंगलकारी मान जा रहा है। अस साल बप्पा की विदाई के दिन ग्रहों और नक्षत्रों की ऐसी दुर्लभ स्थिति बन रही है, जिसससे 4 बेहद शुभ योगों का महासंयोग बन रहा है। माना जा रहा है कि इन शुभ योगों के प्रभाव से जाते-जाते गणपति जी कुछ खास राशि वाले जातकों की किस्मत चमकारकर जाएंगे। तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनकी झोली में बप्पा सुख, समृद्धि व तरक्की डालकर जाएंगे।
विसर्जन पर बनने वाले 4 शुभ योगों का महासंयोग
रवि योग
यह योग सूर्य देव के शुभ प्रभाव से बनता है, जो जीवन से हर तरह की नकारात्मकता और रुकावटों को खत्म करने में माहिर है।
सुकर्मा योग
इस योग में किए गए सभी धार्मिक और मांगलिक कार्य सिद्ध होते हैं, जिससे व्यक्ति को अपने कर्मों का कई गुना अधिक फल मिलता है।
सर्वार्थ सिद्धि योग
जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इस योग में बप्पा का ध्यान और विसर्जन करने से व्यक्ति की हर इच्छा पूरी होती है।
अमृत सिद्धि योग
यह योग कार्यक्षेत्र और व्यापार में सफलता व स्थिरता लाने वाला माना जाता है।
इन राशि वालों पर बरसेगी गणेश जी की विशेष कृपा
मेष राशि
इस साल का गणेश विसर्जन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ संदेश लेकर आ रहा है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। साथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि
गणेश विसर्जन पर बन रहा संयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और आय के नए स्रोत खुलेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही शानदार रहने वाला है, पढ़ाई में मनचाहा परिणाम मिलेगा। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे, जिससे बड़े सौदे पक्के हो सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के जीवन में आ रही अनिश्चितताएं अब समाप्त होने वाली हैं। परिवार में चल रहा कोई पुराना मनमुटाव या मानसिक तनाव खत्म होगा। संपत्ति या नए वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। घर में खुशहाली और शांति का माहौल बनेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
