Monthly Love Horoscope October: अक्टूबर के महीने में इन राशियों की लव लाइफ रहेगी बेहद शानदार
punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 02:46 PM (IST)
Monthly Love Horoscope October: अक्टूबर 2026 प्रेम और रिश्तों के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों की चाल में होने वाले बदलाव का असर प्रेम संबंधों, भावनाओं और आपसी समझ पर देखने को मिल सकता है। कुछ राशियों के लिए यह महीना प्यार में नजदीकियां बढ़ाने, रिश्ते को मजबूत करने और पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का मौका लेकर आ सकता है। वहीं, सिंगल लोगों की जिंदगी में भी किसी खास व्यक्ति की एंट्री के संकेत ज्योतिषीय मान्यताओं में देखे जाते हैं। आइए जानते हैं, अक्टूबर में किन राशियों की लव लाइफ सबसे खास रह सकती है और रिश्तों में प्यार बढ़ाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Remedy for October 2026 अक्टूबर 2026 का सामूहिक महा-उपाय- सभी 12 राशियों के जातक अक्टूबर में अपनी क्षमता के अनुसार अन्नदान या जरूरतमंद को भोजन करा सकते हैं। साथ ही सुबह सूर्य को जल देकर अपने इष्टदेव का स्मरण करें और महीने में कम-से-कम एक बार किसी जरूरतमंद की वास्तविक आवश्यकता पूरी करने का प्रयास करें।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस माह आपको पार्टनर पर अधिक ध्यान देना होगा। उनके साथ समय बिताएं और एक-दूसरे की भावनाओं को समझें अन्यथा आपके रिश्ते में कोई तीसरा प्रवेश कर सकता है। फिर संबंध संभालना दोनों के लिए मुश्किल होगा। सिंगल लोगों को एक नए रिलेशनशिप के लिए तैयार रहना होगा, खुशियां बस कुछ ही दूर हैं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ नंबर- 7
उपाय- मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ का भोग लगाएं।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) ये महीना लव लाइफ के लिए बहुत मजेदार रहने वाला है। साथी आपके साथ प्यार भरी नोक-झोंक करके अपने रिश्ते को गहरा और ताजा करने की कोशिश करेंगे। लव पार्टनर से सम्मान और भरपूर प्यार मिलेगा। सिंगल पुरानी बातों को भुलाकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे, उन्हें सच्चा प्यार मिल सकता है। स्वास्थ्य और भावनात्मक स्थिति पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होगा। क्रश की समझ और संवेदनशीलता सिंगल को खुश और संतुष्ट करेगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ नंबर- 4
उपाय- गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फूल अर्पित करें।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आपके जीवन में प्यार के फूल खिलेंगे। दोनों का मंथ काफी महकता हुआ बीतेगा। लव लाइफ में भावनात्मक गहराई और समझदारी का अनुभव होगा। रिश्ते में सामंजस्य और खुशी बनी रहेगी। नए प्रेम संबंधों में उलझने की बजाय अपनी ऊर्जा पुराने संबंधों को ठीक करने में लगाएं। सिंगल अपने जीवन को नए सिरे से शुरू करने की प्लानिंग करेंगे।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ नंबर- 5
उपाय- शनिवार को जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं और काले तिल का दान करें।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) मंथ के आरंभ में साथी आपसे कुछ उखड़े-उखड़े हुए नजर आएंगे। मध्य में सब सामान्य हो जाएगा। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे और जल्द ही उन्हें अमलीजामा पहनाएंगे। सिंगल और क्रश के लिए एक-दूसरे की भावनाओं और इच्छाओं का सम्मान करना महत्वपूर्ण होगा। नए अनुभवों का आनंद ले सकते हैं। रिश्ते में विश्वास और सहयोग बढ़ाने पर ध्यान देंगे तो सदा के लिए प्रेम के बंधन में बंधे रहेंगे।
शुभ रंग- पीच
शुभ नंबर- 4
उपाय- शुक्रवार को माता लक्ष्मी के सामने कम से कम 11 मिनट दीपक जलाएं।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) इस महीने प्रेम जीवन में रोमांस और उत्साह रहेगा। आपके साथी के साथ आपके रिश्ते में भावनात्मक गहराई आएगी। पार्टनर के साथ बहुत ही बढ़िया तरीके से समय बिताएंगे। सिंगल जातक क्रश की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे लेकिन अपनी मन की बात कहने से घबराएंगे। दोनों के बीच आपसी प्रेम में वृद्धि होगी।
शुभ रंग- पीला
शुभ नंबर- 8
उपाय- बुधवार को गणेश जी की पूजा करके दूर्वा चढ़ाएं।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) ये महीना प्यार के मामले में काफी लकी रहने वाला है। आपकी लव लाइफ में रोमांस का रंग भरा रहेगा। सिंगल जातकों के ऊपर प्रेम का भूत सवार रहेगा। नए बन रहे संबंधों में किसी बाहर वाले को न आने दें। उनकी नई शुरु हो रही लव लाइफ में बहुत ही आनंद भरेगा, दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाएंगे।
शुभ रंग- काला
शुभ नंबर- 1
उपाय- सोमवार को शिवलिंग पर जल और सफेद फूल अर्पित करें।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) इस मंथ पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का जो शेड्यूल था वो कैंसिल हो सकता है। इस वजह से मन थोड़ा उदास रहेगा। आपके मन में पार्टनर के लिए कुछ शक पैदा हो सकता है। अन्य जातक जो शादीशुदा हैं उनके ऊपर कामदेव अपनी कृपा बरसाएंगे। सिंगल क्रश के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। उनके जीवन में खुशियों की एंट्री होगी।
शुभ रंग- सुनहरी
शुभ नंबर- 5
उपाय- रविवार को गुड़ और गेहूं का दान करें।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन में गर्मजोशी और समझदारी की कमी हो सकती है। आपसी संचार पर ध्यान दें और पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है लेकिन पुराना सब भूल कर नई शुरुआत करनी होगी अन्यथा भंवर में फंस कर रह जाएंगे।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ नंबर- 2
उपाय- शुक्रवार को माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाकर सफेद फूल अर्पित करें।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के लिए ये महीना बहुत खास रहने वाला है। गुड न्यूज मिल सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग एक -दूसरे के परिवार से मिलने का प्लान बनाएंगे, जो सफल रहेगा। लव मैरिज करने की इच्छा रखने वालों को परिवार की करफ से हरी झंडी मिल जाएगी। सिंगल दोस्तों की मदद से क्रश को प्रपोज कर देंगे, समय शुभ है।
शुभ रंग- लाल
शुभ नंबर-1
उपाय- बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित कर “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) ये मंथ आपकी लव लाइफ के लिए कमाल का रहने वाला है। साथी आपकी हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करेंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो साथी के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सिंगल को अपने पास आता देखकर सिंगल के दिल की धड़कने तेज हो जाएंगी। दिल थाम कर रहें, लव प्रपोजल मिलने वाला है। नए शुरु हो रहे प्रेम जीवन में स्थिरता और संतुलन रहेगा।
शुभ रंग- काला
शुभ नंबर- 7
उपाय- अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन, कपड़े, अनाज या अन्य आवश्यक वस्तुएं दान करें।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) ये महीना रोमांस के लिहाज से काफी बेहतर रहेगा। अपने रिश्ते को लेकर कोई भी लापरवाही न बरतें अन्यथा दोनों के बीच कड़वाहट पैदा हो सकती है। अपनी लव लाइफ को रोमांटिक बनाने का प्रयास करेंगे। सिंगल का जीवन खुशियों से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। एक्स के साथ फिर से संबंध कायम कर सकते हैं।
शुभ रंग- आसमानी नीला
शुभ नंबर- 6
उपाय- मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें और हनुमान चालीसा पढ़ें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) इस माह जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। साथ में क्वालिटी टाइम स्पैंड करने को मिलेगा। सिंगल जातकों का लव लाइफ के मामले में इस मंथ कुछ खास चांस नहीं है, डबल होने का। बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। जल्द ही मोहब्बत के रंग भरेंगे। अन्य प्रेमी जोड़ों का समय ठीक-ठाक रहेगा। कुछ दिल फेंक आशिक नए कनेक्शन बनाने के लिए खुले दिल से तैयार रहेंगे।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ नंबर- 9
उपाय- गुरुवार को पीली वस्तु जैसे चने की दाल या केले का दान करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
