Daily horoscope : आज इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद
punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 07:51 AM (IST)
मेष : चूंकि सितारा उलझनों-झमेलों वाला है, इसलिए ध्यान रखें कि आपकी समस्त प्लानिंग न उखड़-बिगड़ जाए, नुकसान का भी डर।
वृष: टीचिंग, कोचिंग, प्रिंटिंग, पब्लिशिंग, मैडीसिन, इंटीरियर डैकोरेशन, टूरिज्म एवं कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामो में भरपूर लाभ मिलेगा।
मिथुन: सरकारी तथा गैर-सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, बड़े लोग भी मेहरबान तथा सपोर्टिव रवैया रखेंगे, शत्रु भी कमजोर रहेंगे।
कर्क : धार्मिक व सामाजिक कामों में ध्यान, आम तौर पर आप हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी तथा इफैक्टिव रहेंगे, मगर सेहत के मामले में लापरवाह न रहें।
सिंह : सेहत के लिए ग्रह ढीला, इसलिए लिमिट में खान-पान करना सही रहेगा, कारोबारी मामलों में किसी पर ज्यादा भरोसा न करना चाहिए।
कन्या : व्यापारिक तथा कामकाजी दशा संतोषजनक, जिस काम के लिए मन बनाएंगे, उसमें कुछ न कुछ पेशकदमी जरूर होगी।
आज का राशिफल 26 सितंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
Tarot Card Rashifal (26th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
लव राशिफल 26 सितंबर- दो लफ्जों में लिख दी मैंने अपनी प्रेम कहानी
Aaj Ka Good Luck (26th September 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
तुला: शत्रु नुकसान पहुंचाने के लिए हर दाव खेल सकते हैं, इसलिए उनसे सावधानी बरतने की जरूरत होगी, नुकसान का भी भय।
वृश्चिक: किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा।
धनु : अदालती कामों को अटैंड करने के लिए समय अच्छा, मान-सम्मान की प्राप्ति, मगर सेहत का ध्यान रखना जरूरी।
मकर: आम सितारा मजबूत, बड़े लोग मेहरबान रहेंगे तथा आपके किसी काम को संवारने में इंस्ट्रूमैंटल होंगे।
कुंभ: टीचिंग, कोचिंग, स्टेशनरी, प्रकाशन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी, मैडीसिन, इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।
मीन : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कोशिशों-इरादों में कामयाबी मिलेगी, मगर मौसम के एक्सपोइयर से अपना बचाव रखना चाहिए।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
