Daily Horoscope : आज इन राशियों के सितारे रहेंगे मेहरबान, सुख और सफलता से भरा रहेगा दिन

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 07:55 AM (IST)

मेष : आम सितारा मजबूत जो आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, शुभ कामों में ध्यान, मान-सम्मान की प्राप्ति।

वृष: सितारा पूर्व दोपहर तक पेट के लिए ढीला, किसी के झांसा-फरेब में भी न फंसें, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।

मिथुन: सितारा पूर्व दोपहर तक बेहतर, कारोबारी दशा अच्छी, मगर बाद में विपरीत हालात बनेंगे सावधानी रखें।

कर्क :  सितारा पूर्व दोपहर तक नुकसान परेशानी वाला, फिर बाद में हर मोर्चा पर आपकी पैठ, धाक बढ़ेगी।

सिंह : सितारा पूर्व दोपहर तक बेहतर, इरादों में मजबूती, मगर बाद में समय मुश्किलों-परेशानियों वाला बनेगा, सफर भी न करें।

कन्या : आम सितारा मजबूत जो आपको दूसरों पर हावी, प्रभावी, इफैक्टिव रखेगा, मान-इज्जत की प्राप्ति, शत्रु कमजोर रहेंगे।

लव राशिफल 21 सितंबर- तुझसे क्या पर्दा करूं तू मेरा आईना तेरी दीद चखूं तो लगे जैसे अमृत पीना

Tarot Card Rashifal (21st September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

आज का राशिफल 21 सितंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

आज का राशिफल- 21 सितंबर 2026

तुला: पूर्व दोपहर तक समय कामकाजी भागदौड़ तथा व्यस्तता रखेगा, मगर बाद में कामयाबी का स्कोप बढ़ेगा।

वृश्चिक: पूर्व दोपहर तक अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी, फिर बाद में हर मोर्चा पर कामयाबी मिलेगी तथा बेहतरी होगी।

धनु : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने वाला, कामकाजी प्लानिंग भी लाभ देगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

मकर: पूर्व दोपहर तक समय कमजोर, किसी के झांसा में भी न फंसें, मगर बाद में हर तरह से बेहतरी होगी।

कुंभ: सितारा पूर्व दोपहर तक अर्थ दशा बेहतर रखेगा, मगर बाद में समय ढीला, किसी पर ज्यादा भरोसा भी न करें।

मीन : समय पूर्व दोपहर तक कामयाबी, इज्जत-मान वाला, मगर बाद में लोहा, लोहा-मशीनरी, स्टील फर्नीचर का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News