January 2024 Virgo Horoscope: ऐसी रहेगी कन्या राशि के लिए वर्ष 2024 की शुरुआत

punjabkesari.in Saturday, Dec 30, 2023 - 07:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

January 2024 Virgo Horoscope: आज बात करेंगे कि कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा जनवरी का महीना ? केतु की स्थिति आपके चन्द्रमा के ऊपर से है। शुक्र बुध तीसरे भाव में हैं। बुध का गोचर शुभ नहीं है। मंगल चौथे भाव में हैं और ये गोचर शुभ नहीं है। शनि छठे भाव में शुभ गोचर में हैं। राहु एक सप्तम भाव में गोचर शुभ नहीं है। चंद्रमा बारहवें भाव में शुभ नहीं है। शुक्र और शनि का गोचर आपके लिए शुभ है। बुध चौथे भाव में आ जाएंगे 7 जनवरी को। सूर्य आगे निकल जाएंगे 14 जनवरी को। शुक्र 18 जनवरी को चौथे भाव में गोचर करेंगे।

How will be the month of January in terms of karma and income कर्म और आय के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना
कर्म भाव का स्वामी बुध महीने की शुरुआत में शुभ गोचर में नहीं है। शुक्र सातवीं दृष्टि से अपने भाव को देख रहे हैं। भाग्य का साथ आपको मिलता रहेगा। आय में वृद्धि होने की सम्भावना है। मनी का फ्लो लगातार बना रहेगा। गुरु यहां पर अष्टम में कर्म के लिए शुभ नहीं है। काम और आय दोनों ही चलती रहेंगी। मानसिक तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

How will be the month of January in terms of relationships रिलेशनशिप के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना
रिलेशनशिप के लिए गुरु सप्तम भाव के स्वामी बनते हैं। यदि आप मैरिड हैं तो गुरु सप्तम भाव के स्वामी होकर अष्टम भाव में चले गए हैं। इसके ऊपर कोई पाप प्रभाव नहीं आ रहा है। शनि इसको देख रहा है। अष्टम में गुरु को शनि देख रहे हैं। शनि और राहु दो ऐसे ग्रह हैं जो अलगाव करवाते हैं। मैरिड लोगों को अपने गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। केतु, सूर्य मंगल और राहु का प्रभाव थोड़ा सा नेगेटिव है। गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखें। गुरु वाणी वाले भाव को देख रहे हैं। जहां तक कपल्स की बात है तो उनको महीने के मध्य के आस-पास पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग अभी रिश्ता ढूंढ रहे हैं उनको थोड़ा सा सब्र करना पड़ सकता है।

How will be the month of January in terms of health सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना
शनि छठे भाव में शुभ गोचर में हैं। ये अपने भाव को मजबूती से प्रोटेक्ट करेंगे। इस भाव के ऊपर कोई भी पाप प्रभाव नहीं है। किसी भी पाप प्रभाव की दृष्टि इस भाव के ऊपर नहीं जा रही है तो सेहत के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। उन लोगों को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है जिनको हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है।

How will be the month of January in terms of studies स्टडी के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना
जो स्टूडेंट्स रिसर्च का काम कर रहे हैं उनके लिए समय बेहद ही शानदार रहने वाला है। गुरु अष्टम भाव में हैं। इस भाव के ऊपर कोई बहुत ज्यादा पाप प्रभाव नहीं है। जो लोग टेस्ट की तैयारी करना चाहते हैं उनके लिए समय बेहद ही बढ़िया रहेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News