Navratri 2024 Kanya Pujan: कन्या पूजन में कन्याओं को विदा करते समय दें ये 1 चीज, धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2024 - 07:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Navratri 2024 Kanya Pujan: इन दिनों मां दुर्गा की आराधना का महापर्व चैत्र नवरात्रि चल रहे हैं। नवरात्रि व्रत में कन्या पूजन का खास महत्व माना गया है। कन्या पूजन के बिना व्यक्ति को नौ दिनों तक किए व्रत-पूजा पाठ का पूर्ण फल नहीं मिलता है। बता दें कि नवरात्रि की महाष्टमी और नवमी के दिन कन्याओं का पूजन किया जाता है। इस दिन मां दुर्गा छोटी कन्याओं के रूप में इस दिन भक्तों के घरों में आती हैं और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती है। वहीं बता दें कि धर्म शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों का वर्णन किया गया है जिसे कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को देने से मां दुर्गा अति शीघ्र प्रसन्न होती है। 

पहली वस्तु के बारे में बात करें तो बता दें कि धर्म शास्त्रों के अनुसार, महाष्टमी और महानवमी के दिन कन्या पूजन के दौरान छोटी कन्याओं को लाल रंग का वस्त्र देना बेहद शुभ माना गया है क्योंकि लाल रंग मां की पोशाक का रंग होने से बेहद मंगलकारी माना गया है। लाल वस्त्र की जगह आप लाल रंग की चुनरी भी कन्याओं को दे सकते हैं। कन्या पूजन में कन्याओं को लाल रंग की चुनरी देने से आपके परिवार पर सदा मां दुर्गा की असीम कृपा बनी रहती है। 


वहीं बात करें दूसरी वस्तु की तो ऐसी मान्यता है कि कन्या पूजन में कन्याओं को श्रृंगार का सामान जरूर देना चाहिए। श्रृंगार का सामान मां दुर्गा को अति प्रिय है ऐसे में यदि आप कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को भेंट में श्रृंगार की सामग्री देते हैं तो इससे मां भवानी बेहद प्रसन्न होती है और उनकी कृपा से कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। लेकिन याद रहे कि यह श्रृंगार सामग्री पहले माता रानी को अर्पित करनी चाहिए और उसके बाद कन्या पूजन में छोटी कन्याओं में बांट देनी चाहिए। ऐसा करने से कन्याओं द्वारा ग्रहण की गई ये सामग्री सीधे माता द्वारा स्वीकार कर ली जाती है। 

आगे आपको बता दें कि शास्त्रों के मुताबिक, कन्या पूजन में कन्याओं को कम से कम एक मौसमी फल जरूर देना चाहिए। माना जाता है कि नवरात्र में कन्याओं को फल देने से आपको आपके अच्छे कर्मों का फल कई गुना वापस होकर प्राप्त होता है। फलों में सबसे शुभ केला और नारियल को माना जाता है। 

इसके अलावा नवरात्रि में कन्याओं को विदा करते समय उन्हें दक्षिणा के स्वरूप कुछ रुपये-पैसे भी जरूर देने चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा और मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होती हैं और आपके भंडार भर देते हैं। 

बता दें कि पैसों के अलावा कन्या भोज के बाद विदा करते समय कन्याओं को उपहार के साथ थोड़े से चावल और गुड़ भी अवश्य दें। इससे आपके घर में सुख-संपन्नता बढ़ती है और  आपके घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News