Cleopatra Temple: मिल गया मिस्र की अंतिम फैरो क्लियोपेट्रा का मकबरा
punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2022 - 11:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
काहिरा (विशेष): मिस्र के सबसे पुराने टेंपो सीरीज मांगना टेम्पल में चट्टानों के बीच मिस्र की अंतिम फैरो क्लियोपेट्रा का मकबरा मिला है। यह चट्टानों के बीच सुरंग में 43 फुट नीचे मिला है और 4800 फुट से ज्यादा के क्षेत्र में फैला हुआ है। पुरातत्वविद इस ढांचे को एक ज्यामितिक चमत्कार बता रहे हैं, हालांकि उन्होंने अभी इसके क्लियोपेट्रा का मकबरा होने की पुष्टि नहीं की है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
जमीन के अंदर इस मकबरे की ऊंचाई 6 फुट है। सेन डोमिंगो यूनिवर्सिटी की पुरातत्वविद कैथलीन मार्टिनेंज करीब एक दशक से इतिहास की उस जानकारी पर काम कर रही थीं, जिसमें बताया जाता है कि मिस्र की अंतिम फैरो क्लियोपेट्रा अपने प्रेमी मार्क एंटनी के साथ टेपोसिरिस माग्ना टैम्पल में ही कहीं दफन है। इसलिए यह दावे के साथ कहा जा रहा है कि खोजी गई सुरंग उसी का रास्ता है। यह टैम्पल जिसका अर्थ है ओसिरिस का महान मकबरा, प्राचीन मिस्र की राजधानी माने जाते अलेक्जेंड्रिया में ही है। मार्टिनेंज ने बताया कि अगर मिस्र की आखिरी फैरो हमें यहां दफन मिल जाती हैं तो यह 21वीं सदी की सबसे बड़ी खोज होगी।
टेलोमी द्वितीय ने बनवाया था टैम्पल- टेपोसिरिस माग्ना शहर ईसा से 280 से 270 साल पहले मिस्र के फैरो टेलोमी द्वितीय ने बनवाया था। यहां एक झील थी जो काफी समय पहले सूख गई। उसके जरिए मिस्र और लीबिया के बीच व्यापार होता था। वर्ष 2020 में पुरातत्वविदों को यहां खुदाई में एक सोने की जीभ वाली ममी भी मिली थी। टेपोसिरिस माग्ना में ही बना टैम्पल क्लियोपेट्रा का समाधि स्थल माना जाता है।