Canada gurdwara controversy: कनाडा के गुरुद्वारे में जूते पहनकर घुसी पुलिस
punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2026 - 12:06 PM (IST)
ओटावा (इंट.): कनाडा के एक गुरुद्वारे में स्थानीय पुलिस के जूते पहनकर घुसने से सिख संगत में रोष है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने आवाज उठाकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के रवैए पर सवाल उठाए हैं।
ओंटारियो के किचनर शहर के एक गुरुद्वारे में घटी इस घटना को लेकर एक सिख युवती ने प्रबंधन कमेटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि गुरुद्वारा कमेटी ने न केवल गुरुद्वारे की मर्यादा का उल्लंघन करते हुए पुलिस को जूते पहनकर अंदर बुलाया, बल्कि युवाओं की आवाज को दबाने और उन्हें डराने-धमकाने की भी कोशिश की। घटना के बाद लग रहे आरोपों को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से अब तक कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है।
