शहीद भगत सिंह की जयंती पर आज लुधियाना में होगा ‘जश्न-ए-इंकलाब’ : मान

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 10:13 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर (धवन): पंजाब सरकार की तरफ से शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती  पर 28 सितम्बर को लुधियाना की पी.ए.यू. ग्राऊंड में दोपहर 3 बजे ‘जश्न-ए-इंकलाब’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं से अपील की कि वे क्यू.आर. कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण करवाकर बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचें। 

प्रसिद्ध कलाकार अपनी कला के माध्यम से कार्यक्रम में रंग भरेंगे और शहीद भगत सिंह की क्रांतिकारी सोच तथा विरासत को याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को शहीद भगत सिंह के विचारों और देश के प्रति उनके समर्पण से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह की विचारधारा और उनके बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

शहीद-ए-आजम केवल पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उनके विचारों, संघर्ष और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए आयोजित किया जा रहा यह कार्यक्रम युवाओं में नई ऊर्जा और देशभक्ति की भावना पैदा करेगा। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News