Daily horoscope : आज इन राशियों की बढ़ेगी शान

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2026 - 08:09 AM (IST)

मेष : बड़े लोगों के साथ मेल मिलाप फ्रूटफुल, मांग करने पर उनका सहयोग मिलेगा, जो आपके लिए बड़ा उपयोगी सिद्ध होगा।

आज का राशिफल 27 नवंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (27th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 27 नवंबर- अजनबी अपना मुझे तू लगा...

आज का राशिफल- 27 नवंबर 2026

Aaj Ka Good Luck (27th November 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

वृष:  सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने तथा आपकी किसी कारोबारी मुश्किल को सुलझाने वाला, कामकाजी टूरिंग भी लाभकारी।

मिथुन:  अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कुछ न कुछ पेशकदमी जरूरी होगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

कर्क: सितारा चूंकि उलझनों, झमेलों, पेचीदगियों वाला है, इसलिए आपकी कोई भी कोशिश, भागदौड़ सिरे न चढ़ेगी, नुकसान का  भी डर।

सिंह: खेती, उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों-बीजों करियाना वस्तुओं, गार्मैंट्स का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।

कन्या : किसी अफसर के साफ्ट सपोर्टिव रुख के कारण किसी सरकारी काम में किसी मुश्किल समस्या के हटने की आशा बढ़ेगी।

तुला: धार्मिक तथा सामाजिक कामों में रुचि, कामकाजी काम निपटाने के लिए मन उत्साहित रहेगा, प्रोग्रामिंग भी सफल।

वृश्चिक: सितारा सेहत खास कर पेट के लिए ठीक नहीं, शीत वस्तुओं को परहेज के साथ इस्तेमाल करें, किसी की जिम्मेदारी में भी न फंसें।

धनु : व्यापारिक तथा कामकाजी कामों की दशा संतोषजनक, सफलता साथ देगी, शुभ कामों में ध्यान, फैमिली फ्रंट पर तालमेल सहयोग रहेगा।

मकर: डरे-डरे तथा डावांडोल मन के कारण आप न तो अपनी किसी कोशिश को आगे बढ़ा सकेंगे और न ही कोई फैसला ले सकेंगे।

कुंभ : आप अपनी हिम्मत तथा भागदौड़ से अपनी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग को कुछ आगे बढ़ा सकेंगे, इज्जत-मान की प्राप्ति।

मीन: प्रापर्टी के किसी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा दे सकती है, शत्रु आपकी पकड़ में रहेंगे, मगर अपने क्रोध पर जब्त रखें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News