लव राशिफल 10 सितंबर- दिल मेरा लुट गया...

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2020 - 05:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- प्रेमी-प्रेमिका आज का दिन खास बनाना चाहते हैं तो अपनी पसंद-नापसंद साथी पर नहीं थोपें। जरूरत से अधिक हस्तक्षेप रिश्तों में खटास पैदा करता है। व्यवहार-कुशलता से काम लें।

वृष- आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। अनबन होने से दोनों का मूड खराब रहेगा। समझदारी से काम लें और साथी को मनाने का प्रयास करें। अपनी कमियों को दूर करने का वादा एक-दूसरे से करना ठीक रहेगा।  

मिथुन- आज दोनों का प्यार परवान चढ़ने वाला है। किसी ऐसी जगह घूमने जा सकते हैं, जहां पिछले कई दिनों से जाने की सोच रहे थे। एक-दूसरे से पहले की तुलना में और करीब आने का मौका मिलेगा।  

कर्क- आज लव रिलेशन में थोड़ा सा तनाव रह सकता है। किसी बात को लेकर दोनों में हुई छोटी सी नोक-झोंक लड़ाई का बड़ा रूप ले सकती है। कल तक सभी कुछ सामन्य हो जाएगा। 

सिंह- आज का दिन इस राशि की प्रेमी जोड़ियों के लिए मस्त रहने वाला है। दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। दूरियां नजदीकियों में बदलेगी। मैरिड कपल किसी खास स्थान पर घूमने के लिए जा सकते हैं। 

कन्या- आज लवर के साथ किसी ऐसी जगह न जाएं, जिसके बारे में आप कुछ भी जानते न हो। प्रॉब्लम में फंस सकते हैं। मैरिड कपल के लिए दिन बहुत खास रहने वाला है। दोनों की मुहब्बत की कोई सीमा नहीं होगी। 

तुला- रिश्ते में चल रहा तनाव समाप्त होने के संकेत हैं। एक दूसरे के करीब आएंगे। खूबसूरत लम्हों का लुत्फ उठाने के लिए तैयार हो जाएं। साथी से बेशकीमती तोहफा भी मिल सकता है।  

वृश्चिक- प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। दोनों के बीच ढेर सारा प्रेम पनपेगा। जिसके चलते आज का दिन रोमांस भरा रहने वाला है। जो ढेर सारी खुशियां देगा।

धनु- आज किसी नए संबंध की शुरुआत हो सकती है। जो भविष्य में आपको बहुत सारी खुशियां देगा। समय रहते पुराने रिलेशन को भुलना ही बेहतर है। मैरिड लोग ढेर सारा एंजॉय करेंगे। 

मकर- आज दोनों के बीच किसी बात को लेकर टेंशन रह सकती है। अपने ईगो को साइड पर रखें अन्यथा एक-दूसरे से दूरियां बढ़ने के आसार बनेंगे, जो लंबे समय तक भी बने रह सकते हैं। 

कुंभ- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी खास की खोज करनी पड़ सकती है। जिससे दिल की बातें शेयर कर सकें। दिल को सुकून देने वाले पार्टनर का मिलना शुभ साबित होने वाला है।

मीन- आज किसी से इतना प्रभावित होंगे की उसके प्यार में भी पड़ सकते हैं। प्रेम की ये डगर आसान नहीं होगी। सोच-समझ कर कदम उठाएं। ऐसा न हो की प्रेम आपके लिए मीठा जहर बन जाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News