लव राशिफल 19 मई- तेरी वफ़ाये तेरी मोहब्बत सब कुछ है मेरे लिए

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2024 - 06:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) मेष राशि के जातक आज पार्टनर के साथ बहुत सुखद समय बिताएंगे। सिंगल को क्रश की यादें बहुत ज्यादा सताएगी।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज रिश्ते में छोटी सी ग़लतफहमी दरार पैदा कर सकती है। इससे बचने के लिए कोई भी बात न छुपाएं। सिंगल क्रश के प्रति पूर्ण समर्पित रहेगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी आपको आपका मनचाहा उपहार गिफ्ट करेंगे। अन्य अपने रिश्ते में कुछ बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। सिंगल रिलेशनशिप में आने को लेकर काफी कंफ्यूज रहेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज पार्टनर की बातें आपके दिल की तारों को हिला देंगी। अन्य की प्यार भरी नोंक-झोंक रिश्ते में जान डाल देगी। सिंगल को क्रश की तरफ से धोखा मिल सकता है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी आपकी पसंद का बहुत ध्यान रखेंगे। आपकी हर छोटी-छोटी ख्वाइशों को पूरा करने में लगे रहेंगे। इस राशि एक सिंगल जातक क्रश के साथ रोमांस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ेंगे।  

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज कोई तीसरा आप दोनों के बीच ग़लतफहमी पैदा कर सकता है लेकिन आपके प्यार के आगे सब फीका पड़ जाएगा। सिंगल जातक सपने में भी क्रश के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज दोनों अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। अन्य की अदाएं आज आकर्षण का केंद्र बनेंगी। सिंगल क्रश को डेट पर जानेंगे के लिए प्रपोज करेंगे।                                                                                                                                
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज एकांत में बैठकर साथी आपको अपने मन की बात शेयर करेंगे। सिंगल जातक अपने जीवन के लिए कोई अहम फैसला ले सकते हैं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज आपकी बातों को सुनकर साथी आपके प्यार में मदहोश हो जाएंगे। अन्य का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सिंगल जातक क्रश का जवाब पाकर खुद को काफी लकी महसूस करेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्यार के मामले में आज का दिन बहुत ही शानदार है। सिंगल की तरफ कोई खास व्यक्ति आकर्षित हो सकता है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज पार्टनर आपके लिए काफी पजेसिव फील करेंगे। इसकी वजह से कुछ छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सिंगल जातक अपने प्रेम जीवन को लेकर काफी चिंतित रहेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज पार्टनर की तरफ से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। पार्टनर आपको खास फील कराने के लिए कुछ स्पेशल करेंगे। सिंगल को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News