Gold-Silver Rate Hike: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, ₹1,52,500 के पार पहुंचा 10 ग्राम Gold Price

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 10:31 AM (IST)

Gold-Silver Rate Hike: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (8 मई) को सोने-चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई है। MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने का भाव 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 1,52,594 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत में 0.32 फीसदी की उछाल आया है, एक किलोग्राम चांदी 2,59,365 रुपए पर है। 

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी 

स्थानीय बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 600 रुपए बढ़कर 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। यह तेजी डॉलर में गिरावट और अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीदों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण आई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, औद्योगिक मांग में सुधार के कारण चांदी की कीमत 7,000 रुपए बढ़कर 2,61,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। यह लगातार चौथा दिन है जब चांदी की कीमतों में तेजी आई है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपए बढ़कर 1,56,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। बुधवार को सोने की कीमत 2,900 रुपए बढ़कर 1,55,400 रुपए प्रति 10 ग्राम रही थी। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''अमेरिका-ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर बनी उम्मीदों से कीमती धातुओं के बाजार में सकारात्मक माहौल बना रहा। इससे सोने की कीमतों में तेजी बनी रही।'' गांधी ने कहा, ''डॉलर में जारी कमजोर रुख से कीमती धातुओं को और सहारा मिला। डॉलर सूचकांक 98 के स्तर से नीचे रहा। अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष को सुलझाने के लिए संभावित समझौते को लेकर बाजार में चल रही अटकलों के कारण डॉलर में आई गिरावट से मौद्रिक नीति में नरमी की संभावनाएं बनी हैं।'' 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News