Gold-Silver rate Drop: 1,51,600 रुपए से फिसला सोने का भाव, चांदी में भी आई गिरावट

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 10:27 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः मंगलवार (28 अप्रैल) को सोने-चांदी के भाव में नरमी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का भाव 1,51,580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि चांदी की कीमत में 1272 रुपए की गिरावट आई, ये  2,40,552 रुपए प्रति किलोग्राम के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव में भाव गिरावट आई है। Comex पर सोना आज 4,697.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,693.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,689.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

Comex पर चांदी के वायदा भाव 75.46 डॉलर के भाव पर खुले। खबर लिखे जाने के समय यह 0.31 डॉलर की गिरावट के साथ 74.71 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

दिल्ली में सोने-चांदी का भाव

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतों में 3,500 रुपए की तेजी आई और यह 2.50 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जबकि जौहरियों एवं खुदरा विक्रेताओं की ताजा लिवाली के कारण सोने की कीमतें भी बढ़कर 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 2,47,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 200 रुपए की बढ़ोतरी हुई और यह 1,56,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News