10 Gram Gold Price 2 Lakh: सोना ₹2 लाख तो चांदी प्रति किलोग्राम 3 लाख रुपये तक जाएगी, एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट से बढ़ी हलचल

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 04:55 PM (IST)

10 Gram Gold Price 2 Lakh:  सोने और चांदी की कीमतों को लेकर बाजार में एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले एक साल में सोने के दाम ऐतिहासिक स्तरों को छू सकते हैं और यह प्रति 10 ग्राम  2 लाख रूपए तक पहुंच सकता है। वहीं चांदी भी औद्योगिक मांग के चलते तेज उछाल दिखाते हुए  2.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक जा सकती है।

सर्राफा बाजार में इस समय सोना और चांदी दोनों की कीमतों को लेकर तेज उतार-चढ़ाव और भारी तेजी की चर्चा बनी हुई है। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव, आर्थिक अस्थिरता और डॉलर में लगातार बदलाव का असर सीधे कीमती धातुओं पर दिख रहा है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर को छू सकती हैं।

चांदी की कीमतों में भी मजबूत तेजी की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि औद्योगिक उपयोग बढ़ने और वैश्विक स्तर पर सप्लाई सीमित होने के कारण चांदी प्रति किलोग्राम 3 लाख रुपये के करीब पहुंच सकती है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर सेक्टर में इसकी बढ़ती मांग भी कीमतों को सपोर्ट कर रही है।

 24 Carat Gold Price
फिलहाल बाजार भाव की बात करें तो 24 Carat Gold कई शहरों में लगभग 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना ज्वेलरी मार्केट में करीब 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर देखा जा रहा है। 18 कैरेट सोना हल्के आभूषणों के लिए पसंद किया जा रहा है और इसका रेट भी स्थिर बना हुआ है।

Silver Price Latest
चांदी के दाम भी तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं और कई बड़े शहरों में यह 2.5 लाख रुपये से अधिक प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच चुकी है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में यह दर और भी अधिक देखी जा रही है।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चादी के दाम?
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में तनाव, वैश्विक राजनीतिक परिस्थितियां और डॉलर में उतार-चढ़ाव सोने-चांदी की कीमतों को लगातार प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे माहौल में निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहा है, जिससे कीमती धातुओं की मांग और मजबूत हो रही है। वित्तीय सलाहकारों के अनुसार लंबी अवधि के निवेशक गिरावट के समय सोने में खरीदारी पर ध्यान दे सकते हैं, क्योंकि अनिश्चित आर्थिक हालात में यह हमेशा एक सुरक्षित संपत्ति माना जाता है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News