Gold/Silver Rate Hike: बदल गए सोने-चांदी के भाव, MCX पर कीमतों में आया उछाल
punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 11:05 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को जून डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 599 रुपए की बढ़त के साथ 1,49,649 रुपए पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी में 1500 रुपए से ज्यादा की तेजी आई। जुलाई डिलीवरी वाली चांदी प्रति किलो 1562 रुपए बढ़कर 2,39,816 रुपए पर थी।
सर्राफा बाजार में क्या हुआ?
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को बीते सत्र में बाजार बंद होने तक राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 500 रुपए बढ़कर 2,44,500 रुपए प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) हो गई। मंगलवार को यह 2,44,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। इसके उलट 24-कैरेट वाले सोने के दाम 1,500 रुपए यानी एक फीसदी गिरकर 1,52,800 रुपए (सभी टैक्स सहित) प्रति 10 ग्राम रह गया। इसके पहले वाले सत्र में सोने की कीमत 1,54,300 रुपए प्रति 10 ग्राम रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गुरुवार को सोना और चांदी में मिला-जुला रुख देखने को मिला। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना (Spot Gold) 0.7% बढ़कर 4,573.09 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं चांदी 1.6% बढ़कर 72.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
