Gold-Silver rate down: 10g Gold हुआ सस्ता, 2,50,000 रुपए से लुढ़की चांदी, चेक करें 4 मई का लेटेस्ट भाव
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 10:33 AM (IST)
Gold-Silver rate down Today: सोने-चांदी के वायदा भाव में सोमवार (4 मई) को गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों की कीमतें कमजोरी के साथ खुलीं। खबर लिखे जाने के समय सोने में 0.26 फीसदी की गिरावट आई है, 10 ग्राम सोने का भाव 1,50,951 रुपए के आसपास है। चांदी 0.49 फीसदी लुढ़की है, ये 2,49,716 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी टूटे
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। COMEX पर सोने का वायदा भाव 4,644 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जो पिछले सत्र में 4,644.50 डॉलर पर बंद हुआ था। बाद में इसमें गिरावट आई और यह 29.70 डॉलर टूटकर 4,614.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। इस साल सोने ने 5,586.20 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छुआ है।
चांदी की बात करें तो COMEX पर यह 76.45 डॉलर प्रति औंस पर खुली, जबकि पिछला बंद भाव 76.43 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय चांदी 0.40 डॉलर की गिरावट के साथ 76.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी। इस वर्ष चांदी ने 121.79 डॉलर प्रति औंस का उच्च स्तर हासिल किया है।
