सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी भी उछली

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 12:47 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी देखने को मिली है। इसी हफ्ते सोने की घरेलू कीमतों ने ऑल टाइम हाई लेवल बनाया था। शुक्रवार सुबह सोने के घरेलू वायदा भाव मामूली तेजी के साथ ट्रेड करते दिखाई दिए। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 फरवरी 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.05 फीसदी या 33 रुपए की बढ़त के साथ 62,673 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी वायदा में भी तेजी

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी तेजी देखने को मिली हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह 5 मार्च 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.16 फीसदी या 127 रुपए की बढ़त के साथ 77,642 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने की वैश्विक कीमतें

शुक्रवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में बढ़त देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.10 फीसदी या 2.10 डॉलर की बढ़त के साथ 2059.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.18 फीसदी या 3.73 डॉलर की बढ़त के साथ 2040.14 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी शुक्रवार सुबह बढ़त देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.21 फीसदी या 0.06 डॉलर की बढ़त के साथ 25.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.13 फीसदी या 0.03 डॉलर की बढ़त के साथ 25.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News