Sasta hua Sona: गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का सुनहरा मौका! सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट
punjabkesari.in Friday, Apr 25, 2025 - 10:08 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के आखिरी कारोबार दिन शुक्रवार (25 अप्रैल) को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। अगर आज आप गोल्ड ज्वेलरी लेने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सही समय साबित हो सका है क्योंकि आज सोने की कीमतों में गिरावट आई है। MCX पर सोने का भाव 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 95,475 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी भी 0.29 फीसदी टूटी है, ये 97,225 रुपए प्रति किग्रा पर कारोबार कर रही है।
Comex पर सोना तेज, चांदी नरम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,362 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,348.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 9.10 डॉलर की तेजी के साथ 3,357 .70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने मंगलवार को 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.55 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.50 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 33.45 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
सर्राफा बाजार में सोने की कीमत
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपए बढ़कर 99,400 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने ने ऐतिहासिक एक लाख रुपए के स्तर से बुधवार को ‘यू-टर्न' लिया था और 2,400 रुपए घटकर 99,200 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया था। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 200 रुपए बढ़कर 98,900 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछला बंद भाव 98,700 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
अमेरिकी वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट ने बुधवार को कहा कि अमेरिका और चीन के बीच मौजूदा व्यापार गतिरोध कुछ समय तक जारी रह सकता है। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि चीन के लिए अगले ‘‘दो से तीन सप्ताह'' में नई शुल्क दरें मिल सकती हैं।