'यह भारत का तिरंगा है कभी झुकेगा नहीं', न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड पर बोले 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 23, 2022 - 08:57 AM (IST)

नेशनल डेस्क: साउथ सिनेमा की सुपर डुपर हिट फिल्म 'पुष्पा' का मशहूर डॉयलॉग 'झुकेगा नहीं' आज हर किसी की जुबां पर है। फिल्म के स्टार अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड के मौके पर अपना यह फेमस डॉयलॉग तिरंगे को लेकर भी बोला। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने तिरंगा भी लहराया। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का यह डॉयलॉग बोलेत हुए का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 

तेलुगु अभिनेता अल्लू ने भारत दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जो US में भारतीय डायस्पोरा द्वारा आयोजित सबसे प्रसिद्ध वार्षिक कार्यक्रमों में से एक है। वीडियो में अल्लू अर्जुन ने पुष्पराज स्वैग में 'ये भारत का तिरंगा है, कभी झुकेगा नहीं' कहते हुए सभी का ध्यान खींचा।  सोशल मीडिया पर इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व करने के अलावा, अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स से भी मुलाकात की।

PunjabKesari

अपनी मुलाकात से तस्वीरें साझा करते हुए, अल्लू अर्जुन ने लिखा, "न्यूयॉर्क शहर के मेयर से मिलकर खुशी हुई। वेरी स्पोर्टिव जेंटलमैन। सम्मान के लिए धन्यवाद मिस्टर एरिक एडम्स। थगेडे ले! अल्लू अर्जुन की भारतीय सिनेमा में फैन फोल्विंग की कमी नहीं है। अल्लू अर्जुन भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित हस्ती हैं। दिसंबर 2021 में पुष्पा: द राइज़ के साथ एक धमाकेदार हिट दी थी। अब अल्लू अर्जुन की सीक्वल, पुष्पा: द रूल जल्द दर्शोकं के बीच होगी। अल्लू अर्जुन ने पुष्पा: द रूल की शूटिंग सोमवार (22 अगस्त) को शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News