Holidays: ये 5 दिन लगातार बंद रहेंगे स्कूल, जानें पूरे महीने में कब और कहां-कहां होगी छुट्टियां

punjabkesari.in Wednesday, Oct 08, 2025 - 06:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अक्टूबर 2025 बच्चों और उनके पैरेंट्स के लिए खुशखबरी लेकर आया है। इस महीने त्योहारों की वजह से स्कूलों में लंबी छुट्टियां मिलने वाली हैं। खासकर दिवाली और छठ पूजा के मौके पर कई राज्यों में स्कूल लगातार 5 से 6 दिन तक बंद रहेंगे। हरियाणा, बिहार, यूपी, दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों में ये छुट्टियां तय मानी जा रही हैं, हालांकि स्कूल और जिले के अनुसार तारीखें थोड़ी अलग हो सकती हैं। इसलिए छुट्टियों की प्लानिंग करने से पहले अपने बच्चे के स्कूल से तारीखें जरूर चेक करें।

करवाचौथ से शुरू होगी त्योहारों की छुट्टियों की झड़ी

अक्टूबर की शुरुआत ही व्रत और त्योहारों से होगी।

  • 10 अक्टूबर को करवाचौथ है, जो उत्तर भारत में महिलाओं का पवित्र व्रत माना जाता है।
  • इस दिन दिल्ली, हरियाणा और यूपी के कुछ स्कूलों में ऐच्छिक छुट्टियां रहेंगी।
  • हालांकि यह सभी स्कूलों में लागू नहीं होगी, इसलिए स्कूल से पुष्टि कर लें।

दिवाली पर लगातार 5 दिन की छुट्टियां

  • दिवाली के समय बच्चों को सबसे लंबा ब्रेक मिलने वाला है।
  • हरियाणा में कई स्कूल 17 से 23 अक्टूबर तक बंद रहेंगे, जबकि कुछ जगहों पर 19 से 23 अक्टूबर तक छुट्टियां रहेंगी।
  • दीपावली 21 अक्टूबर को है, लेकिन उससे पहले और बाद में त्योहारों की वजह से स्कूलों में अवकाश रहेगा।

यह रहा पूरा त्योहार और छुट्टी कैलेंडर:

  • 19 अक्टूबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 20 अक्टूबर (सोमवार) – नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली)
  • 21 अक्टूबर (मंगलवार) – दिवाली (राष्ट्रीय अवकाश)
  • 22 अक्टूबर (बुधवार) – गोवर्धन पूजा
  • 23 अक्टूबर (गुरुवार) – भाई दूज

यानी 19 से 23 अक्टूबर तक लगातार 5 दिन स्कूल बंद रहेंगे।
गुरुग्राम जैसे इलाकों में यह छुट्टियां 17 से 26 अक्टूबर तक बढ़ सकती हैं, जबकि प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी डेट्स अलग हो सकती हैं।

 छठ पूजा पर भी 4 दिन का अवकाश

दिवाली के कुछ दिन बाद छठ पूजा का पर्व आएगा, जिसके दौरान बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में स्कूल बंद रहेंगे।

  • 25 अक्टूबर (शनिवार) – नहाय-खाय
  • 27 अक्टूबर (सोमवार) – संध्या अर्घ्य
  • 28 अक्टूबर (मंगलवार) – उषा अर्घ्य

इन तीन दिनों के बीच 25 से 28 अक्टूबर तक 4 दिन स्कूल बंद रह सकते हैं। दिल्ली-NCR या मुंबई जैसे शहरों में भी स्थानीय स्कूल 27-28 अक्टूबर को अवकाश दे सकते हैं।

महीने के अंत में एक और छुट्टी

31 अक्टूबर (शुक्रवार) को सरदार पटेल जयंती पर हरियाणा और यूपी में छुट्टी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News