School Holidays: अक्टूबर में बच्चों के लिए खुशखबरी, स्कूलों में इतने दिन छुट्टियां, जानें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Wednesday, Oct 01, 2025 - 03:32 PM (IST)

नेशनल डेस्कः छुट्टियों के नाम सुनते ही बच्चों और बड़ों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। खासकर बच्चों के लिए स्कूल की छुट्टियों का इंतजार किसी उत्सव से कम नहीं होता अक्टूबर का महीना बच्चों के लिए छुट्टियों और त्योहारों की वजह से खास माना जाता है। गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े पर्व इस महीने आते हैं, जिससे स्कूलों में छुट्टियों की संख्या बढ़ जाती है। इस साल भी अक्टूबर में बच्चों को कई दिन स्कूल से छुट्टी मिलेगी, लेकिन राज्य के अनुसार छुट्टियों की तारीखें थोड़ी अलग हो सकती हैं। इस माह स्कूलों में चार रविवार पड़ रहे हैं और कई प्रमुख त्योहार भी हैं। गांधी जयंती, दशहरा (विजयदशमी), महर्षि वाल्मीकि जयंती, दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे।

अक्टूबर महीने की मुख्य छुट्टियां

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती एवं दशहरा

7 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती

20 अक्टूबर: नरक चतुर्दशी और दिवाली (राज्यों के अनुसार छुट्टियों की संख्या अलग हो सकती है)

27 अक्टूबर: हल षष्ठी (ललई छठ)

28 अक्टूबर: छठ पूजा

कई स्कूलों ने नवरात्रि और विजयदशमी के अवसर पर 6 अक्टूबर तक छुट्टियां घोषित की हैं।

राज्यों के अनुसार छुट्टियों का विवरण

पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा के कारण स्कूल 6 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियों की तारीखों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

असम: दशहरा के लिए 30 सितंबर तक छुट्टियां घोषित की गई थीं। गांधी जयंती के दिन यानी 2 अक्टूबर को भी स्कूल बंद रहेंगे।

दिल्ली: दिल्ली शिक्षा निदेशालय के अनुसार 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। निजी स्कूलों में तारीखों में बदलाव संभव है।

उत्तर प्रदेश: दशहरा और गांधी जयंती के अवसर पर 1 और 2 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे।

बिहार: 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी, कुछ जिलों में छुट्टियां 5 अक्टूबर तक बढ़ाई गई हैं।

झारखंड: धनबाद में सरकारी स्कूल 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बंद रहेंगे, कुछ स्कूलों में 5 अक्टूबर तक छुट्टियां बढ़ाई गई हैं।

ओडिशा: स्कूल 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बंद रहेंगे और 3 अक्टूबर को फिर से खुलने की संभावना है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News