School holidays: अक्टूबर में लगेगी बच्चों की मौज, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जल्दी से चेक करें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Monday, Sep 29, 2025 - 04:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अक्टूबर की शुरुआत होने वाली है। यह पूरा महीने त्योहारों से भरा है। ऐसे में कई राज्यों में स्कूल लगभग आधा महीना बंद रहेंगे। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार मनाने और घूमने का भरपूर मौका मिलेगा। आइए जानते हैं कि कौन- कौन से दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं-

ये भी पढ़ें- Aadhar card update: 1 अक्टूबर से बदल रहा है आधार कार्ड का नियम, यहां चेक करें बदलावों की पूरी लिस्ट

 

महीने की शुरुआत ही छुट्टियों से

1 अक्टूबर को रामनवमी के अवसर पर कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। इसके अगले दिन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा की छुट्टी रहेगी। कुछ स्कूल 3 और 4 अक्टूबर को भी बंद रहेंगे, जिसके बाद 5 अक्टूबर को संडे की छुट्टी मिल जाएगी।

PunjabKesari

7 अक्टूबर को भी रहेगा अवकाश

7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भी अवकाश रहेगा।

ये भी पढें- GST हुई कम, तो क्या Retailers ने बढ़ा दी कीमतें? नई GST लागू होने के बाद सरकार को मिलीं 3,000 शिकायतें

दिवाली से भाई दूज तक लगातार छुट्टियां

20 अक्टूबर (सोमवार) को दिवाली है, जिसके चलते 18 और 19 अक्टूबर (वीकेंड) से ही स्कूल बंद रहेंगे। दिवाली के बाद 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भाई दूज की छुट्टियां रहेंगी। इस तरह महीने का आखिरी हफ्ता लगभग पूरा त्योहारों और छुट्टियों से भरा होगा।

राज्यों के हिसाब से भी  मिलेंगी अलग- अलग छुट्टियां-

अवकाश की सटीक तिथियां और संख्या राज्यों और स्कूल मैनेजमेंट के कैलेंडर पर निर्भर करेगी। बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में छठ पर्व पर भी छुट्टियां मिलेंगी। वहीं, आवासीय विद्यालयों में दीपावली पर 10 से 15 दिन का अवकाश दिया जाता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News