Public Holidays: 1,2,7,20,21,22,23 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर

punjabkesari.in Thursday, Sep 25, 2025 - 07:25 AM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश में अक्टूबर का महीना छुट्टियों से भरपूर रहने वाला है। त्योहारों और विशेष अवसरों के चलते सरकारी दफ्तरों, विद्यालयों और बैंकों में लंबी छुट्टियों का सिलसिला देखने को मिलेगा। खासकर उन्नाव जिले में जिला प्रशासन द्वारा जारी अवकाश तालिका के अनुसार कई दिन पूरी तरह से कामकाज ठप रहेगा।

30 सितंबर से शुरू होगा अवकाश का सिलसिला
जिला प्रशासन ने 30 सितंबर को एक विशिष्ट अवकाश घोषित किया है, जिसके बाद 1 और 2 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 1 अक्टूबर को नवमी और दशमी पर्व के कारण स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी, जबकि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पूरे देश में अवकाश रहेगा। इस दौरान बैंकों में भी दोनों दिन ताले लटके रहेंगे, यानी लगातार दो दिन वित्तीय कार्यों पर ब्रेक लगने वाला है।

स्कूलों में अक्टूबर में 5 दिनों की लंबी छुट्टी
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 1 और 2 अक्टूबर के बाद स्कूलों में अगली लंबी छुट्टी 20 अक्टूबर से शुरू होगी। 20 से 23 अक्टूबर तक विद्यालय बंद रहेंगे। चूंकि 19 अक्टूबर को रविवार है, इस प्रकार विद्यार्थियों को लगातार 5 दिनों की छुट्टियों का तोहफा मिलेगा।

इन दिनों में दीपावली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती जैसे प्रमुख पर्व भी मनाए जाएंगे, जिनकी वजह से विद्यालयों के साथ-साथ बैंकों में भी अवकाश रहेगा।

वाल्मीकि जयंती पर भी रहेगा विराम
अक्टूबर की 7 तारीख को मंगलवार के दिन महर्षि वाल्मीकि जयंती है। इस दिन भी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News