Pandit Bhajan Sopori Died: नहीं रहे संतूर वादक भजन सोपोरी, 73 साल की उम्र में दुनिया का कहा अलविदा

punjabkesari.in Thursday, Jun 02, 2022 - 05:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: संतूर वादक भजन सोपोरी (73) का गुरुग्राम के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। सोपोरी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे सौरभ तथा अभय हैं। दोनों पुत्र भी संतूर वादक हैं।

दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार
संतूर वादक के बेटे अभय ने बताया कि संतूर वादक भजन सोपोरी (73) का गुरुग्राम के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को कोलन कैंसर के कारण निधन हो गया। उन्हें पिछले साल जून में कोलन कैंसर होने का पता चला था। हमने उन्हें तीन हफ्ते पहले इम्यूनोथेरेपी उपचार के लिए गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। यह कारगर नहीं रहा और उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया।' उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में किया जाएगा।

अपने पिता और दादा से सीखा था संगीत
सोपोरी को उनके करियर में कई पुरस्कारों से नवाज़ा गया। इनमें 2004 में पद्म श्री, 1992 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और जम्मू कश्मीर स्टेट लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड शामिल है। सोपोरी ने पश्चिमी शास्त्रीय संगीत वाशिंगटन विश्वविद्यालय से और हिंदुस्तानी संगीत अपने पिता और दादा से सीखा था। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News