जामा मस्जिद में लड़कियों के जाने पर पाबंदी, फैसले की हो रही आलोचना...लोग बोले-भारत में महिलाएं स्वतंत्र

punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2022 - 01:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की सबसे बड़ी मस्जिद कही जाने वाली पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में अब लड़कियों के अकेले प्रवेश पर पाबंदी है। जामा मस्जिद प्रबंधन ने इस बाबत आदेश जारी किया है और मस्जिद के गेट पर ही नोटिस जैसी पट्टी लगाई गई है, जिसमें साफ लिखा है कि जामा मस्जिद में लड़कियों का अकेले दाखिल होना मना है। यह नोटिस सूचना तीनों गेट पर लगी है। हालांकि इसके बाद मामला गरमा गया क्योंकि एक ओर दुनिया भर में इस्लाम समाज की महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर संघर्ष कर रही हैं।

 

ईरान में भी हिजाब को लेकर वहां की महिलाएं सड़कों पर प्रदर्शन कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इस मामले पर जामा मस्जिद प्रबंधन की आलोचना हो रही है। भारत में महिलाओं को पूरी स्वतंत्रता हासिल है, संविधान, समाज में बराबरी का दर्जा है फिर इस पाबंदी की जरूरत क्यों?

 

इस पर जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल्ला बुखारी के प्रतिनिधि के तौर पर प्रबंधन के जनसंपर्क अधिकारी सबीउल्लाह खान बताते हैं कि यहां कई बार ऐसे लड़के, लड़कियां दिखे हैं जो टिकटॉक शूटिंग करते हैं,  ऊल-जुलूल हरकतें करते हैं। ऐसी हरकतें सामने आने के बाद यह फैसला लेना पड़ा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News