किन्नरों में छिड़ी असली-नकली की लड़ाई ,हिजड़ा बनाने व देहव्यापार करवाने के आरोप

punjabkesari.in Friday, Jan 22, 2021 - 07:08 PM (IST)

साम्बा (संजीव): जबरन लिंग परिवर्तन करवा कर हिजड़ा बनाने व देहव्यापार करवाने के आरोपों के बाद अब असली और नकली किन्नरों की लड़ाई तेज हो गई है। आज जिले के रामगढ़ क्षेत्र की किन्नर महंत सोनिया व उनके चेले (समर्थक) किन्नरोंं ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया और सरकार एवं प्रशासन ने हस्तक्षेप की मांग कर डाली। इनकी मांग थी कि सरकार पूरी जांच करवाए ताकि असली और नकली किन्नरों की पहचान हो सके। सनद रहे कि जम्मू के किन्नर गुट ने गत दिवस जम्मू के बिक्रम चौक में जोरदार हंगामा किया था और सडक़ पर नग्र होकर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए दूसरे गुट पर गंभीर आरोप लगाए थे। रामगढ़ गुट पर जबरन लिंग काटने व शोषण का आरोप लगाते हुए इनका कहना था कि रामगढ़ पुलिस स्थानीय किन्नरों का साथ दे रही है। 


    वहीं आज रामगढ़ गद्दी (किन्नरों की) की महंत सोनिया बाबा चेले किन्नरों ने पलटवार करते हुए कहा कि जम्मू का किन्नर गुट नकली किन्रर है और सरकार को चाहिए कि वह इन सबकी मेडिकल जांच करवाए ताकि इनकी असलियत सामने आ सके। इनका कहना था कि सभी का डीएनए टेस्ट कराया जाए क्योंकि दूसरे गुट में अधिकांश डॉक्टरों की मदद से सर्जरी करवा कर लिंग परिवर्तन कर किन्नर बने हैं और उल्टे उनपर आरोप लगा रहे हैं। सोनिया व उनके चेलों ने आरोप लगाया कि जम्मू वाला दूसरा गुट नकली किन्नर बना रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News