Paneer Alert: हर 10 में से 8 पनीर के नमूने फेल, भारत में सबसे ज्यादा मिलावटी निकला पनीर!

punjabkesari.in Sunday, Apr 20, 2025 - 11:30 AM (IST)

नेशनल डेस्क: अगर आप रोजाना पनीर खा रहे हैं तो यह खबर आपको चौंका सकती है। देश की खाद्य सुरक्षा एजेंसियों ने पनीर को भारत का सबसे ज्यादा मिलावटी खाद्य पदार्थ घोषित किया है। जिस पनीर को हम हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर समझते थे, वह अब हमारे स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।

83% पनीर के नमूने फेल, 40% स्वास्थ्य के लिए खतरनाक

अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हुए नियमित खाद्य निरीक्षणों के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांचे गए 702 खाद्य नमूनों में से पनीर सबसे ज्यादा मिलावटी निकला।

  • 83% नमूने फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड पर फेल हुए

  • 40% नमूने मानव उपभोग के लिए असुरक्षित पाए गए

यह खुलासा एक बड़ी जांच अभियान का हिस्सा था जिसमें 2721 निरीक्षण और 520 छापे शामिल थे।

घरों और होटल्स में बिक रहा नकली पनीर

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को चिट्ठी लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के कई होटल, ढाबे और स्थानीय दुकानें नकली पनीर बेच रही हैं। ये पनीर अक्सर सिंथेटिक दूध, स्टार्च और डिटर्जेंट जैसे खतरनाक तत्वों से बनाया जा रहा है।

कैसे पहचाने असली और नकली पनीर?

नकली पनीर की पहचान करना मुश्किल हो सकता है लेकिन कुछ घरेलू उपाय हैं जिनसे आप इसकी जांच कर सकते हैं:

  1. गर्म पानी टेस्ट: पनीर को गर्म पानी में डालें, अगर वह टूटने लगे और रंग बदलने लगे तो वह मिलावटी हो सकता है।

  2. टेक्सचर और गंध: असली पनीर मुलायम और हल्की खटास वाली गंध वाला होता है। नकली पनीर में अक्सर केमिकल की गंध आती है।

  3. आइोडीन टेस्ट: पनीर के टुकड़े पर कुछ बूंदे आयोडीन की डालें। अगर रंग नीला हो जाए तो उसमें स्टार्च मिलाया गया है।

स्वास्थ्य पर असर: जानिए खतरे

नकली या मिलावटी पनीर में पाए जाने वाले केमिकल्स, सिंथेटिक फैट और डिटर्जेंट्स शरीर में कई तरह की बीमारियां पैदा कर सकते हैं:

  • पेट में जलन और गैस

  • लिवर और किडनी को नुकसान

  • हार्मोनल असंतुलन

  • बच्चों की ग्रोथ पर असर

सरकार और एजेंसियों से क्या उम्मीद करें?

इस रिपोर्ट के बाद अब सरकार से यह उम्मीद की जा रही है कि वह:

  • पनीर उत्पादन और बिक्री पर सख्त निगरानी रखे

  • मिलावटी उत्पादों की बिक्री पर सीधी कार्रवाई करे

  • जनता को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News