MCX Gold Rate : एक ही झटके में 4,658 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानें 10 ग्राम Gold की नई कीमत
punjabkesari.in Friday, May 30, 2025 - 06:35 PM (IST)

नई दिल्ली – सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजार में स्थिरता और घरेलू मांग में गिरावट ने सोने की कीमतों को नीचे लुढ़का दिया है। महज एक झटके में 10 ग्राम सोना ₹4,658 तक सस्ता हो गया है, जिससे बाजार में हलचल मच गई है। लगातार बढ़ते दामों के बाद अब सोने की चमक फीकी पड़ती दिख रही है। आइए जानें मौजूदा रेट और गिरावट की बड़ी वजहें।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या चल रहा है?
अभी स्पॉट गोल्ड की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 0.6% गिरकर $3,295.99 प्रति औंस पहुंच गई है। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी इतने ही प्रतिशत की कमजोरी के साथ $3,294.20 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। डॉलर की मजबूती भी इस गिरावट की एक अहम वजह मानी जा रही है।
भारत में क्या हाल है?
भारतीय सर्राफा बाजार में अप्रैल में सोने ने ₹99,358 प्रति 10 ग्राम का ऐतिहासिक स्तर छुआ था। लेकिन अब दाम फिसलकर ₹94,700 तक आ गए हैं, यानी एक महीने में ₹4,658 की गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को सोने की कीमत ₹94,900 रही।
खरीदार हुए दूर
कीमतें बढ़ने का असर सबसे ज्यादा ज्वेलरी खरीद पर पड़ा है। इस साल की पहली तिमाही में ज्वेलरी खरीदारी में 25% की गिरावट दर्ज की गई है, जो बीते 16 वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर की ताकत और वैश्विक ब्याज दरों के असर से फिलहाल सोने में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। हालांकि लंबी अवधि में इसका आउटलुक अब भी मजबूत है और 2025 तक ₹1.10 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।