Boycott Maldives: मालदीव से कहीं ज्यादा सस्ता है लक्षद्वीप घूमना, जानिए कितना आएगा खर्च

punjabkesari.in Monday, Jan 08, 2024 - 05:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद वहां का साफ पानी और खूबसूरत द्वीप सुर्खियाँ में बने हुए है। वहीं लक्षद्वीप बनाम मालदीव के टूर पैकेज को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है कि दोनों में से कौन सा डेस्टीनेशन सस्ता है। 

हाल ही में पीएम मोदी के पोस्ट के बाद मालदीव के कुछ नेताओं ने पीएम मोदी पर निशाना साधा और भारतीय के लिए नस्लवाद टिप्पणी की। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारतीयों ने मालदीव को बायकॉट करने की बात की। इस बीच कई लोग ये जानना चाहते हैं कि मालदीव या लक्षद्वीप, कहां जाना अधिक सस्ता है तो आईए जानते है इसके बारे में ----- बता दें कि मालदीव और लक्षद्वीप दोनों ही समुद्र तट पर स्थित है।  

Maldives Tour Package:

-मालदीप घूमने जाने के आपका 5 दिनों का बजट 2 से 5 लाख रुपये के बीच आ सकता है।
-एक ट्रैवल कंपनी के मुताबिक 3 से 5 दिनों के मालदीव जाने का पैकेज 50 हजार से 3.5 लाख तक (प्रति व्यक्ति) आता है।
-मालदीव की फ्लाइट टिकट की बात करें तो दिल्ली से मालदीव का किराया वन साइड 10 से 15 हजार से शुरू होता है।
 
Lakshadweep Tour Package: 
 
-मालदीव के मुताबिक, लक्षद्वीप और अंडमान घूमना काफी सस्ता है।
-ट्रैवल कंपनी के मुताबिक अगर आप 5 दिन और चार रात लक्षद्वीप घूमने जाते है तो यहां आपका  खर्च 25 से 50 हजार के आस-पास (प्रति व्यक्ति) है।
- लक्षद्वीप का टूर पैकेज 20 हजार रुपये से शुरू है।
- लक्षद्वीप में आप एडवेंचर भी कर सकते है।
लक्षद्वीप में मिनिकॉय द्वीप, कदमत द्वीप, कवरत्ती द्वीप, कलपेनी द्वीप और थिन्नकारा द्वीप है जो यहां की खूबसूरती को चार चांद लगाते है।

कैसे जाएं लक्षद्वीप?

-लक्षद्वीप जाने के लिए आप सिर्फ कोच्चि के अगत्ती एयरपोर्ट से ही टिकट करा सकते है
-यह कोच्चि से लक्षद्वीप द्वीप जाने का एकमात्र एयरपोर्ट है। 
-अगत्ती द्वीप पहुंचने के बाद आप नाव या हेलीकॉप्टर से अन्य द्वीपों तक जा सकते हैं।
-लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट टिकट दिल्ली से लक्षद्वीप का किराया वन साइड का 10 हजार है।
-लक्षद्वीप सर्दी का मौसम यानी अक्टूबर से मार्च सबसे अच्छा रहता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News