Live pornography trend: दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है लाइव पोर्नोग्राफी? जानिए कौन सा देश है इसे देखने में टॉप पर

punjabkesari.in Monday, Jul 07, 2025 - 03:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क। मॉडर्न युग में पोर्नोग्राफी एक ऐसी काली दुनिया है जिसके बारे में लगभग हर शख्स खासकर युवा जानते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पोर्नोग्राफी की लत का सबसे बड़ा शिकार युवा ही हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन सा देश है इसे देखने में नंबर 1 पर? एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में 11 से 16 साल के 53% से ज़्यादा युवा इसकी चपेट में हैं और भारत भी इस मामले में पीछे नहीं है। इस काली दुनिया में अब एक नया और ज़्यादा खतरनाक नाम जुड़ गया है: लाइव पोर्नोग्राफी।

क्या है 'लाइव पोर्नोग्राफी' और कैसे काम करती है?

लाइव पोर्नोग्राफी भले ही यह चलन नया हो लेकिन इसकी जड़ें काफी गहरी हो चुकी हैं। अमेरिका और यूरोप के कई देश इसकी चपेट में आ चुके हैं। यह पोर्नोग्राफी का एक ऐसा रूप है जहाँ मॉडल कैमरे के सामने आकर यौन क्रियाएँ करती हैं जिनका सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीम) दुनियाभर में होता है। इस दौरान दर्शक अपनी इच्छानुसार मॉडल को निर्देश देते हैं और उनकी क्रियाओं को मॉनीटर करते हैं। दर्शकों के अनुरोध पर मॉडल अंतरंग क्रियाओं को अंजाम देती हैं।

खास बात यह है कि लाइव पोर्नोग्राफी इस हद तक घर कर चुकी है कि मॉडल अपने घर में रहकर भी मोबाइल या लैपटॉप के कैमरे के सामने सेक्स क्रियाओं को अंजाम देती हैं ठीक वैसे ही जैसे किसी से वीडियो कॉल करना।

 

यह भी पढ़ें: कार में बिठाकर पिलाया जूस, अंधेरे का फायदा उठाकर बनाते रहे शारीरिक संबंध और फिर तीन लोगों ने...

 

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है लाइव पोर्नोग्राफी?

रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबिया एक ऐसा देश है जहाँ लाइव पोर्नोग्राफी बड़े स्तर पर हो रही है। यहाँ कई लड़कियां वेबकैम मॉडल के तौर पर काम कर रही हैं। बड़ी बात यह है कि कोई भी व्यक्ति अपने बेडरूम का इस्तेमाल वेबकैम मॉडल के लिए कर सकता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार सेक्स कैम उद्योग तेज़ी से विस्तार कर रहा है और 2017 के बाद पोर्नोग्राफी में वेबकैम उपयोगकर्ताओं की संख्या लगभग तीन गुना हो गई है। अप्रैल 2025 तक यह संख्या 1.3 बिलियन (130 करोड़) तक पहुँचने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें: खतरे की घंटी! दुनियाभर के पासवर्ड हुए लीक, भारत के करोड़ों यूज़र्स हो जाएं सावधान, सरकार ने जारी कर दी नई चेतावनी

 

कोलंबिया में वेबकैम मॉडल की संख्या 4 लाख के करीब है जो दुनिया के किसी भी देश से अधिक है। यहाँ 12,000 से ज़्यादा सेक्स कैम स्टूडियो संचालित होते हैं। दुनिया के कई देशों में 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए यह वैध भी है जो इस उद्योग के विस्तार का एक प्रमुख कारण है।

लाइव पोर्नोग्राफी का यह बढ़ता जाल युवाओं और समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है जिसके दूरगामी नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News